---Advertisement---

शिक्षा व्यवस्था से लेकर स्वास्थ्य और बिजली तक! राजधानी में जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर हमलावर Anurag Dhanda, दागे कई सवाल

आप नेता Anurag Dhanda ने पिछले दिनों में स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा, बिजली, उद्योग, रोजगार समेत तमाम अहम मुद्दे उठाए हैं। इसका जिक्र करते हुए आप नेता सरकार को भी कटघरे में खड़ा कर चुके हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 23, 2026 5:40 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: राजधानी की सियासत में इन दिनों उठा-पटक का दौर देखने को मिल रहा है। इसकी प्रमुख वजह है बयानों का दौर जिसमें आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिल रहे हैं। इसमें आप नेता अनुराग ढ़ांडा अग्रिम पंक्ति में नजर आते हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ने पिछले कुछ दिनों में जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दों को उठाते हुए गंभीर सवाल दागे हैं। अनुराग ढ़ांडा ने शिक्षा व्यवस्था से लेकर स्वास्थ्य और बिजली बिल तक सवाल उठाते हुए सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। यही वजह है कि उनका नाम खूब सुर्खियों में रहा है और सवालों के अंबार लगे हैं।

शिक्षा व्यवस्था से लेकर स्वास्थ्य और बिजली बिल तक पर मुखर रहे Anurag Dhanda

आप नेता ने मुखरता के साथ कई पहलुओं पर सवाल उठाते हुए दिल्ली सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। बीते कल अनुराग ढ़ांडा ने एक यूजर की आवाज को उठाते हुए दिल्ली की सरकारी स्कूलों में किताबों की अनुपलब्धता के मुद्दे को हवा दी थी। आप नेता ने इससे इतर सरकारी स्कूलों की बदहाली का आरोप लगाते हुए सरकार पर निशाना साधा था। उससे पूर्व राजधानी में स्थित आम आदमी क्लीनिक का बंद होना भी अनुराग ढ़ांडा के लिए मुद्दा बन चुका है। वे इसको लेकर सवाल दाग चुके हैं। आप नेता ने राजधानी में बिजली कटौती पर भी सरकार को कटघरे में खड़ा किया था।

जनहित से जुड़े मुद्दे को आवाज देते हैं आप नेता!

अनुराग ढ़ांडा जनहित से जुड़े मुद्दों को सदैव आवाज देने का काम करते हैं। बात चाहें शिक्षा जगत में व्यापक सुधार की हो या स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की। आप नेता सदैव मुखरता से इसकी आवाज उठाते हैं। उन्हें हरियाणा से गुजरात तक महिलाओं और किसानों के हक में भी आवाज उठाते देखा जाता है। वे युवाओं को रोजगार दिलाने की वकालत करते हुए पंजाब मॉडल को अन्य राज्यों के समक्ष रखते हैं। ये अनुराग ढ़ांडा की प्राथमिकता को दर्शाता है जिसको लेकर खूब चर्चा भी होती है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026