---Advertisement---

G20 summit 2023: G20 को देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट ने दी जानकारी, 3 दिनों के लिए 160 घरेलू उड़ानों को रद्द करने की है तैयारी 

G20 summit 2023: दिल्ली हवाई अड्डे को लेकर प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया ने बड़ी जानकारी दी है। पीटीआई के मुताबिक, “दिल्ली हवाई अड्डा संचालक डायल का कहना है कि एयरलाइंस ने 8-10 सितंबर की अवधि के दौरान 160 घरेलू उड़ानें रद्द करने का अनुरोध किया है।”

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 26, 2023 7:04 अपराह्न

G20 summit 2023
Follow Us
---Advertisement---

G20 summit 2023: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। बताया जा रहा है, यहां दिल्ली हवाई अड्डे पर 8 से लेकर 10 सितंबर के बीच 160 घरेलू उड़ानों रद्द की जा सकती हैं। हालांकि अभी इस बात पर संशय बना हुआ है। बता दें कि दिल्ली के प्रगति मैदान में 8 से 10 सितंबर के बीच G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन बड़े स्तर पर होना है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस से लेकर PWD विभाग की तरफ से दिल्ली को चमकाने और सुरक्षा के दृष्टिकोण से अहम फैसले लिए जा रहे हैं।  

पीटीआई ने दी बड़ी जानकारी 

खबरों की मानें तो इस सन्दर्भ में प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया ने बड़ी जानकारी दी है। पीटीआई ने ट्वीट में लिखा, “दिल्ली हवाई अड्डा संचालक डायल का कहना है कि एयरलाइंस ने 8-10 सितंबर की अवधि के दौरान 160 घरेलू उड़ानें रद्द करने का अनुरोध किया है”

इसके अलावा खबर तो यह भी है, कि ‘दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड’ ने  बताया है, कि शिखर सम्मेलन के दौरान विमानों के लिए पर्याप्त पार्किंग की जगह उपलब्ध है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बीते दिनों सड़क डायवर्ट को लेकर दी थी जानकारी

बीते दिनों दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात बंदोबस्त को लेकर जी-20 शिखर सम्मेलन (G20 summit 2023) को ध्यान में रखते हुए एक नया प्लान बनाया था। क्योंकि 9 और 10 सितंबर को प्रगति मैदान में बड़ा इवेंट होना है। ऐसे में ट्रैफिक कोई बाधा उत्पन्न न करें। दिल्ली वासियों को जाम से निजात दिलाने के लिए एक प्लान बनाया। खबरों की मानें तो दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने गूगल मैप और मैप से बातचीत करके त्वरित तरीके से बंद रास्तों की जानकारी उपलब्ध कराएंगी। इसके अलावा दिल्ली यातायात पुलिस ने वेबसाइट के जरिए भी जानकारी देने की बात कही है।

सभी स्कूल और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद 

जानकारी के मुताबिक दिल्ली सरकार ने अभी कुछ दिन पहले ही यह ऐलान किया था, कि 8 से 10 सितंबर के बीच सभी सरकारी दफ्तर और सरकारी स्कूल 3 दिनों के लिए बंद किए जा रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।    

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026