---Advertisement---

G20 Summit 2023: 3 दिन तक दिल्ली में रहेगा लॉकडाउन, क्या मेट्रो में सफर कर पाएंगे लोग, यहां देखें पूरी जानकारी

राजधानी दिल्ली में 7 सितंबर से 10 सितंबर के बीच G-20 का आयोजन किया जाएगा जिसकी वजह से पूरी दिल्ली को बंद किया जा रहा है। दिल्ली बंद होने की वजह से दिल्ली में रह रहे लोगों के साथ दिल्ली-एनसीआर लोग भी काफी ज्यादा प्रभावित होंगे।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 29, 2023 9:04 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

G20 Summit 2023: 7 सितंबर से 10 सितंबर तक दिल्ली बंद रहेगी। दरअसल राजधानी दिल्ली में 7 सितंबर से 10 सितंबर के बीच G-20 का आयोजन किया जाएगा जिसकी वजह से पूरी दिल्ली को बंद किया जा रहा है। दिल्ली बंद होने की वजह से दिल्ली में रह रहे लोगों के साथ दिल्ली-एनसीआर लोग भी काफी ज्यादा प्रभावित होंगे। दिल्ली बंद रहने के दौरान ट्रैफिक पुलिस एडवाइजरी जारी की है जिसमें बताया गया है कि, दिल्ली की सीमा पर सभी वाहनों की चेकिंग की जाएगी। ‌

दिल्ली बंद के दौरान क्या मेट्रो में सफर कर पाएंगे लोग

इसी के साथ अगर इस बारे में बात की जाए कि, दिल्ली बंद के दौरान क्या मेट्रो में लोग सफर कर पाएंगे तो आपको बता दें कि, दिल्ली बंद के दौरान राजधानी दिल्ली के किसी भी मेट्रो स्टेशन पर कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है। 7 से 10 दिसंबर के बीच सिर्फ सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन बंद रहेगा क्योंकि उसके नजदीक ही G-20 सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में यातायात पुलिस ने कहा कि, एनसीआर में काम करने वाले मेट्रो से ही यात्रा करें इसी के साथ निजी वाहनों का इस्तेमाल ज्यादा ना करें। निजी वाहनों से यात्रा करने पर उन्हें बार-बार जांच का सामना करना पड़ेगा। इसी के साथ उन्होंने बताया कि, कई प्रमुख मार्गों पर सामान्य वाहनों की आवाजाही की अनुमति भी नहीं है। ऐसे में आप अपना समय बचाने के लिए मेट्रो से ही सफर करें।

इन जगहों पर बाहरी वाहनों की आवाजाही बंद

पुलिस द्वारा जारी की गई एडवाइजरी के अनुसार दिल्ली में बाहरी वाहनों के आने पर प्रतिबंद है। इसी के साथ अस्पताल में आने-जाने पर सरकार ने कोई रोक नहीं लगा रखी है। लोग आराम से बिना किसी परेशानी के अस्पताल जा सकते हैं। वही एंबुलेंस पर भी कोई रोक नहीं है। इसी के साथ एडवाइजरी में बताया गया कि, खाने-पीने का समान, फल-सब्जी, दूध, दवाई आदि को लेकर आने वाले वाहनों को नहीं रोका जाएगा। एडवाइजरी में बताया गया कि, कनॉट प्लेस, लुटियन दिल्ली, तिलक मार्ग, मंडी हाउस, आईटीओ चौक, जनपद, प्रगति मैदान, मथुरा रोड, सराय काले खां, भैरो रोड, लक्ष्मीबाई नगर, सरोजिनी नगर, चाणक्यपुरी, आईएनए, न्यू मोती बाग, गोल मार्केट, खान मार्केट, लोदी कॉलोनी आदि इलाकों में बाहरी वाहनों की आवाजाही को बिल्कुल बंद कर दिया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026