---Advertisement---

MCD Property Tax: दिल्ली वासियों को प्रॉपर्टी टैक्स में मिलेगी भारी छूट, 30 जून से पहले जमा कराने पर होगा इतना फायदा

MCD Property Tax: दिल्ली के भवन मालिकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। MCD ने 30 जून से पहले संपत्ति कर जमा करने पर प्रतिशत छूट देने का ऐलान किया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 27, 2023 3:40 अपराह्न | Updated: जून 27, 2023 4:15 अपराह्न

MCD Property Tax
Follow Us
---Advertisement---

MCD Property Tax: दिल्ली के भवन मालिकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली नगर निगम (MCD) ने 30 जून से पहले संपत्ति कर जमा करने पर प्रतिशत छूट देने का ऐलान किया है। MCD का कहना है कि अगर भवन मालिक समय रहते अपना टैक्स जमा कर देते हैं तो उन्हें विशेष लाभ दिया जाएगा। जिसमें 30 जून से पहले टैक्स जमा करने पर उन्हें 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

ऑनलाइन टैक्स जमा करने पर मिलेगी छूट

दिल्ली में भवन मालिकों के खिलाफ MCD ने पीछले काफी समय से अभियान छेड़ा हुआ है। बीते एक महीने से MCD भवन मालिकों को टैक्स जमा करने को लेकर नोटिस भेज रहा है। नोटिस में कहा गया है कि भवन मालिक ऑनलाइन भी अपना प्रोपर्टी टैक्स जमा कर सकते हैं। ये वो भवन मालिक हैं, जिन्होंने सालों से टैक्स नहीं भरा है। इसके अलावा कई व्यवसायिक संपत्तियों के मालिकों ने भी अभी तक टैक्स का भुगतान नहीं किया है। इन संपत्तियों पर करोड़ों रुपये का टैक्स बकाया है। ऐसे में MCD लगातार डिफाल्टरों को नोटिस भेज रही है।

MCD को हो चुका है करोड़ों का नुकसान

बता दें कि MCD की ये कार्रवाई खासकर पूर्वी दिल्ली, बाहरी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली के इलाकों में हो रही है। यहां कई ऐसे फॉर्म हाउस, मैरिज हॉल और व्यवसायिक संपत्तियां हैं, जिन्होंने कई सालों से टैक्स जमा नहीं किया है। जिससे MCD को अब तक करोड़ों का नुकसान हो चुका है। इसके अलावा भवन मालिकों पर भी MCD की कार्रवाई जारी है। MCD के अधिकारियों का कहना है कि नोटिस भेजे जा रहे हैं। समय पर टैक्स जमा करने वालों को छूट दी जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026

Rekha Gupta

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026