---Advertisement---

कल का मौसम 9 Dec 2024: Punjab, Haryana समेत इन राज्यों में बारिश और भीषण कोहरे का अलर्ट जारी, यूपी, बिहार में शीतलहर से लोगों की बढ़ी मुसीबत, जानें Delhi के मौसम का हाल

कल का मौसम 9 Dec 2024: जारी बर्फबारी के बीच उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण ठंड, और शीतलहर का प्रकोप शुरू हो चुका है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 8, 2024 6:45 अपराह्न

कल का मौसम 9 Dec 2024
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 9 Dec 2024: दिसंबर का महीना शुरू होते ही ठंड का प्रकोप शुरू हो गया है। पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। वहीं उत्तर भारत के कई जिलों में भीषण ठंड और कोहरे का प्रकोप शुरू हो गया है। इसी बीच विभाग पंजाब हरियाणा में कल घने कोहरे और बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। वही आईएमडी ने 9 दिसंबर के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कि दिल्ली समेत देश के अन्य राज्य में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Punjab, Haryana में बारिश और कोहरे का अलर्ट जारी

पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश और कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है। गौरतलब है कि भारी के बाद पंजाब में ठंड बढ़ने की उम्मीद है। वहीं अगर हरियाणा में कल का मौसम 9 Dec 2024 के लिए विभाग ने बारिश और कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया। साथ ही कई जगहों पर बिजली गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

UP, Bihar में कल का मौसम 9 Dec 2024 कैसा रहेगा

बता दें कि यूपी, बिहार के कई जिलों में शीतलहर के कारण लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी कर दी है। विभाग के अनुसार यूपी में कल शीतलहर और घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। वहीं अगर बिहार की बात करें तो बिहार में लगातार कोहरे और शीतलहर ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। विभाग के अनुसार कल भी शीतलहर चलने की उम्मीद है, साथ ही कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

दिल्ली में कल का मौसम 9 Dec 2024 कैसा रहेगा

राजधानी दिल्ली में भी ठंड का प्रकोप शुरू हो चुका है। बता दें कि दिल्ली में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं अगर दिल्ली में कल के मौसम की बात करें तो दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की उम्मीद है।

Mumbai, Kolkata समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
लखनऊ11 डिग्री25 डिग्री
कोलकाता17 डिग्री26 डिग्री
बेंगलुरू19 डिग्री28 डिग्री
दिल्ली8 डिग्री23 डिग्री
जयपुर9 डिग्री24 डिग्री
पटना11 डिग्री23 डिग्री
मुंबई18 डिग्री32 डिग्री
नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।
Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026