---Advertisement---

Indian Constitution Day 2025: संसद परिसर में नेशनल सेलिब्रेशन और डिजिटल लॉन्च कार्यक्रम, 9 भाषाओं में तैयार संविधान का होगा लोकार्पण; जानें पूरी खबर

Indian Constitution Day 2025: भारतीय संविधान दिवस 2025 के अवसर पर संसद परिसर में भव्य समारोह के साथ कई डिजिटल लॉन्च कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस उपलक्ष्य पर पीएम मोदी ने खास बात पर जोर दिया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 26, 2025 11:07 पूर्वाह्न

Indian Constitution Day 2025
Follow Us
---Advertisement---

Indian Constitution Day 2025: बुधवार को देश के लोग भारतीय संविधान दिवस 2025 का जश्न मनाएंगे। संसद भवन परिसर में एक राष्ट्रीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 11 बजे संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में आरंभ किया जाएगा। इस भव्य समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अगुवाई करेंगी। साथ ही उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा के अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री और दोनों सदनों के सांसद भी शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक, संसद परिसर में समारोह के दौरान स्पीकर और वाइस प्रेसिडेंट लोगों को संबोधित करेंगे, जिसके बाद प्रेसिडेंट का एड्रेस होगा।

Indian Constitution Day 2025 के मौके पर 9 भाषाओं में तैयार संविधान का होगा लोकार्पण

भारतीय संविधान दिवस 2025 के मौके पर संसद के सेंट्रल हॉल में कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय जश्न समारोह के अलावा, कई डिजिटल लॉन्च भी प्लान किए गए हैं। इसके साथ ही कानून मंत्रालय द्वारा 9 भाषाओं में तैयार किया गया संविधान का लोकार्पण होगा। इसमें मलयालम, मराठी, नेपाली, पंजाबी, बोडो, कश्मीरी, तेलुगु, ओडिया और असमिया लैंग्वेंज में भारतीय संविधान लॉन्च किया जाएगा। वहीं, इस खास समारोह के अवसर पर देश भर में, केंद्रीय मंत्रालय, राज्य औऱ यूटी सरकारें, लोकल बॉडी और दूसरी संस्थाएं लोगों के लिए कई तरह की एक्टिविटी का आयोजन कर रही हैं।

भारतीय संविधान दिवस 2025 पर पीएम मोदी ने दिया इस बात पर जोर

वहीं, भारतीय संविधान दिवस 2025 के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान बनाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने पर जोर दिया। पीएम मोदी ने एक्स यानी ट्विटर पर अपनी पोस्ट में लिखा, “संविधान दिवस पर, हम अपने संविधान बनाने वालों को श्रद्धांजलि देते हैं। उनकी दूर की सोच और दूर की सोच हमें एक विकसित भारत बनाने की हमारी कोशिश में हमेशा मोटिवेट करती है। हमारा संविधान इंसानी इज्जत, बराबरी और आजादी को सबसे ज्यादा अहमियत देता है। यह हमें अधिकार तो देता है, लेकिन साथ ही हमें नागरिक के तौर पर हमारी जिम्मेदारियों की भी याद दिलाता है, जिन्हें हमें हमेशा पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। ये जिम्मेदारियां एक मजबूत लोकतंत्र की नींव हैं। आइए हम अपने कामों से संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने का अपना वादा दोहराएं।”

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Rain Alert 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026