---Advertisement---

कल का मौसम 13 June 2026: सावधान! भारत में पहुंचा ‘अल नीनो’, किसान, सरकार की इस वजह से बढ़ी चिंता, दिल्ली-एनसीआर में भीषण अलर्ट, देखें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 13 June 2026: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने जा रहा है। इसी बीच मौसम विभाग की तरफ से अल नीनो का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 12, 2026 6:12 अपराह्न

कल का मौसम 13 June 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 13 June 2026: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने जा रहा है। इसी बीच मौसम विभाग की तरफ से अल नीनो का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिसने किसानों और केंद्र सरकार की टेंशन बढा दी है। इसी बीच दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में विभाग की तरफ से अलर्ट जारी कर दिया गया है।

साथ ही इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की भी सलाह दी गई है। उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ नजर आ रहा है। वहीं अगर पहाड़ों की बात करें तो विभाग की रफ से चेतावनी जारी कर दी गई है। चलिए आपको बताते है कि कल का मौसम 13 June 2026 कैसा रहने वाला है?

भारत पहुंचा अल नीनो

अल नीनो एक प्राकृतिक जलवायु प्रक्रिया है, जिसमें मध्य और पूर्वी प्रशांत महासागर का समुद्री तापमान सामान्य से अधिक हो जाता है। इससे वैश्विक मौसम चक्र प्रभावित होता है और कई क्षेत्रों में बारिश, तापमान तथा तूफानों के पैटर्न में बदलाव देखने को मिलता है।

यानि अगर अल नीनो का प्रभाव रहता है या तो स्पष्ट है कि आने वाले दिनों में देश में बारिश की कमी देखने को मिल सकती है। जिससे किसानों को नुकसान होने की उम्मीद है। इसके साथ ही गर्मी का भी प्रचंड रूप देशने को मिल सकता है।

दिल्ली-एसनीआर में मौसम का दिखेगा रौद्र रूप

दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार क्षेत्र में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ इलाकों में बिजली गिरने की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं। लंबे समय से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत तो मिलेगी, लेकिन खराब मौसम कई चुनौतियां भी खड़ी कर सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमीय परिस्थितियों के प्रभाव से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाएं चल सकती हैं। जो परेशानी बढ़ा सकती है।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में 13 तारीख तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। साथ ही, 12 जून 2026 को तेज़ हवाओं (50-60 किमी/घंटा) के साथ आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की भी आशंका है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 12, 2026

Punjab News

जून 12, 2026

Punjab News

जून 12, 2026

Rashifal 13 June 2026

जून 12, 2026

Abhijeet Dipke

जून 12, 2026

Anurag Dhanda

जून 12, 2026