---Advertisement---

Kejriwal on LG Saxena: केजरीवाल ने LG सक्सेना पर कसा तंज, बोले- ‘वे कोई मेहमान नहीं’

Kejriwal on LG Saxena: सीएम केजरीवाल ने एलजी सक्सेना पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि वे कोई मेहमान नहीं हैं...।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 25, 2023 11:39 पूर्वाह्न

Kejriwal on LG Saxena
Follow Us
---Advertisement---

Kejriwal on LG Saxena: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को विधानसभा में उपराज्यपाल विनय सक्सेना पर जमकर तंज कसा। केजरीवाल ने तंज कसते हुए कहा कि वे कोई मेहमान नहीं हैं, जो दिल्ली के बार में कुछ नहीं जानते हैं। उन्होंने एलजी सक्सेना से अपील की कि वे आम आदमी पार्टी सरकार के साथ मिलकर काम करें, जिससे नई दिल्ली का विकास होगा।

‘बाधाओं के बावजूद सरकार अच्छा काम कर रही’

विधानसभा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री केजरीवाल ने वीके सक्सेना पर आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न पहल में बाधा डाल दिया जाता है। साथ ही केजरीवाल ने कहा कि सभी बाधाओं के बावजूद सरकार अच्छा काम कर रही है।

केजरीवाल का आरोप (Kejriwal on LG Saxena)

केजरीवाल ने विधानसभा में कहा कि टीचर्स के फिनलैंड प्रशिक्षण में देरी हुई। इससे किसी को भी लाभ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि दिल्ली संवाद और विकास आयोग के उपाध्यक्ष जस्मीन शाह के कार्यालय को सील कर दिया गया। पिछले 6 महीनों से जस्मीन शाह के कार्यालय पर ताला लगा हुआ है। इससे किसी को भी फायदा नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi Defamation Case: सदस्यता रद्द किए जाने के खिलाफ कांग्रेस ने किया आंदोलन का ऐलान

शिक्षा क्षेत्र में हुए काम की तारीफ

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहले बजट को मंजूरी नहीं मिली, लेकिन बाद में वही बजट किसी बदलाव के पारित किया गया। इस कारण बजट पेश में भी देरी हुई। अब एलजी सक्सेना बिजली सब्सिडी वापस लेने की योजना बना रहे हैं। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में शिक्षा क्षेत्र में हुए काम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बेहतरीन काम हुआ है।

शिक्षकों ने की है कड़ी मेहनत

सीएम केजरीवाल ने कहा कि हमने सिर्फ व्यवस्था को सुगम बना दिया। नई दिल्ली में शिक्षा का स्तर जो बढ़ा है उसके लिए शिक्षकों ने कड़ी मेहनत की है। शिक्षकों में यह जज्बा विदेश में मिले प्रशिक्षण से आया है। अंत में उन्होंने कहा कि अगर हम एक-दूसरे का विरोध करते रहेंगे तो इससे दिल्ली का नुकसान होगा। सभी को दिल्ली के हित के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mira Road Attack News

अप्रैल 29, 2026

UAE Opec Exit

अप्रैल 29, 2026

Bengal Assembly Election 2026

अप्रैल 29, 2026

Punjab News

अप्रैल 28, 2026

Punjab News

अप्रैल 28, 2026

Punjab News

अप्रैल 28, 2026