---Advertisement---

Monsoon Alert 7 Aug 2025: Delhi-NCR में भयंकर बारिश, तूफान का अलर्ट जारी, तो Bihar में आसमानी आफत ग्रामीणों की बढ़ाएगा परेशानी; जानें IMD Report

Monsoon Alert 7 Aug 2025: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली सहित उसके आस-पास के इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 6, 2025 6:58 अपराह्न

Monsoon Alert 7 Aug 2025
Follow Us
---Advertisement---

Monsoon Alert 7 Aug 2025: दिल्ली से उत्तराखंड तक मौसम का भयंकर प्रकोप देखने को मिल रहा है। कुदरत के आगे सारे आधुनिक यंत्र फेल हो चुके है। पहाड़ों पर तो कुदरत का कहर इस कदरत बरस रहा है, की जगह-जगह भूस्खलन, बादल फटने का खबरें आम हो गई है। मालूम हो कि बीते दिन उत्तरकाशी में बादल फटने से एक पूरा गांव तबाह हो गया। 60 से अधिक लोग अभी भी लापता है। 5 लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार बारिश के कारण राहत और बचाव कार्यों में दिक्कतें आ रही है। वहीं एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम अपना रौद्र रूप दिखाने वाला है। इसी बीच आईएमडी ने Monsoon Alert 7 Aug 2025 के लिए पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

Delhi-NCR में भयंकर बारिश, तूफान का अलर्ट जारी – Monsoon Alert 7 Aug 2025

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली सहित उसके आस-पास के इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया कि दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद सहित एनसीआर के अन्य इलाकों में अगले 2-3 घंटों में तेज आंधी आ सकती है. आंधी की रफ्तार 60 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटे तक की हो सकती है. इसके साथ-साथ बारिश और आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। वहीं अगर दिल्ली में कल के Monsoon Alert 7 Aug 2025 की बात करें तो विभाग ने चांदनी चौक, नरेला, पालम, पूसा समेत कई जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

Bihar में आसमानी आफत ग्रामीणों की बढ़ाएगा परेशानी

बिहार के जिलों में इन दिनों मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है. इस बीच पटना मौसम विभाग की ओर से 7 अगस्त को उत्तर बिहार के 13 जिलों में भयंकर बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान बादल गरजने और ठनका गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। 7-8 अगस्त के दौरान मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा में तथा 7 अगस्त को मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। अगले 5-6 दिनों के दौरान क्षेत्र में कई/कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 7 से 12 अगस्त तक, आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और 6 अगस्त को उत्तराखंड और 12 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी व्यापक रूप से भारी बारिश हो सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 17, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 17, 2026

Abhijeet Dipke

अक्टूबर 17, 2026

Punjab News

अक्टूबर 16, 2026