---Advertisement---

Delhi Double Murder: शिक्षकों ने छात्रा को उतारा मौत के घाट, पैसों के लालच में मां-बेटी की गला रेतकर की हत्या

Delhi Double Murder: पैसों के लालच में अंधे होकर दो शिक्षकों ने एक छात्रा और उसकी मां को मौत के घाट उतारा दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 4, 2023 5:18 अपराह्न

Delhi Double Murder
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Double Murder: दिल्ली में एक बार फिर लालच में अंधे होकर हत्या करने का मामला सामने आया है। इस बार ये घटना शाहदरा के कृष्णा नगर इलाके में पेश आई है। इलाके के एक घर में बीते दिनों ही मां-बेटी का शव मिला था। दोनों की हत्या गला रेतकर की गई थी। अब इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है। पैसों के लालच में आकर अपने ही दो शिक्षकों ने छात्र और उसकी बुजुर्ग मां की हत्या की थी।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब फ्लैट से बदबू आने लगी। जिसके बाद पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पाया की कमरा बंद और घर से बदबू आ रही है। जिसके बाद घर खोलने पर वहां दो लाशें मिली। जिनकी पहचान 64 वर्षीय राजरानी और उनकी 30 वर्षीय बेटी गिन्नी करार के रूप में हुई। पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस ने शवों को परिजनों के हवाले कर दिया है।

दोनों शिक्षक गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जब जांच शुरू हुई तो पता चला की छात्र के दो शिक्षक थे, जो घर पर आया जाया करते थे। जिसके बाद पुलिस को उन पर शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने अपना गुनाह कबूल लिया। पुलिस ने दोनों आरोपी शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा री है।

घर पर अकेली रहती थी मां-बेटी

बता दें कि घर पर सिर्फ बुजुर्ग मां और उनकी बेटी ही रहती थी। राजरानी ऑल इंडिया रेडियो से सेवानिवृत्त थीं और कई सालों पहले अपने पति को खो चुकी थी। वह घर पर अपनी बेटी के साथ अकेली रहती थीं। वहीं, महिला की बेटी गिन्नी करार (छात्रा) एक MNC में काम करती थी। कोविड के बाद से वह वर्क फ्रॉम होम पर थी।

ये भी पढ़ें: Jaishankar On Rahul: अमेरिका में राहुल के बयानों पर विदेश मंत्री का पलटवार, जयशंकर बोले- ‘मैं विदेश जाकर राजनीति नहीं करता’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Delhi Tantrik Murders

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 11 Feb 2026

फ़रवरी 10, 2026

Chandrika Gera Dixit

फ़रवरी 10, 2026