---Advertisement---

Muslim Mahapanchayat: इन शर्तों पर ‘मुस्लिम महापंचायत’ को मिली अनुमति, जानें कब और कहां आयोजित होगा कार्यक्रम

Muslim Mahapanchayat: राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में 'मिशन सेव कॉन्स्टिट्यूशन' नामक संगठन को 18 दिसंबर की तारीख पर महापंचायत करने की अनुमति मिली है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 2, 2023 11:28 पूर्वाह्न

Muslim Mahapanchayat
Follow Us
---Advertisement---

Muslim Mahapanchayat: राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘मिशन सेव कॉन्स्टिट्यूशन’ नामक संगठन को 18 दिसंबर की तारीख पर महापंचायत करने की अनुमति मिली है। इस कार्यक्रम को ‘अखिल भारतीय मुस्लिम महापंचायत’ के नाम से आयोजित किया जा सकेगा। दिल्ली पुलिस की दलील पर ध्यान रखते हुए हाई़कोर्ट ने इस संबंध में दाखिल की गई याचिका का निपटारा किया व कार्यक्रम के सुरक्षित और सुचारू संचालन के लिए अनुमति दे दी। इस दौरान हाईकोर्ट की ओर से ये भी स्पष्ट किया गया कि कोई भी अन्य विभाग इस कार्यक्रम या निर्धारित तिथि पर स्थल की उपलब्धता को लेकर किसी तरह की आपत्ति नहीं उठाएगा। बता दें कि पुलिस ने मुस्लिम महापंचायत के आयोजन को लेकर कुछ तय नियम व शर्तों के पालन करने के आदेश दिए हैं जिनका ध्यान रखना संगठन के लिए बेहद जरुरी होगा।

इन शर्तों के साथ आयोजित होगी महापंचायत

दिल्ली के रामलीला मैदान में 18 दिसंबर को ‘अखिल भारतीय मुस्लिम महापंचायत’ के आयोजन हेतु अनुमति मिली है। इसके तहत प्रशासन द्वारा कुछ तय नियम व शर्तें भी लगाई गई हैं जिससे कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की परेशानी ना हो। जानकारी के मुताबित ‘मिशन सेव कॉन्स्टिट्यूशन’ नामक संगठन इस कार्यक्रम में 10000 से ज्यादा की भीड़ नहीं इक्ट्ठा कर सकेगा। वहीं इस बात का भी विशेष ख्याल रखा जाएगा कि कार्यक्रम में कोई भी वक्ता भारतीय कानूनों के खिलाफ कुछ भी ना कहे या भड़काऊ भाषण ना दे। इसके साथ ही संगठन से सार्वजनिक सद्भाव, शांति और क्षेत्र की शांति जैसे महत्वपूर्ण फैक्टर का ध्यान रखने की बात भी कही गई है।

संगठन का दावा

राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘अखिल भारतीय मुस्लिम महापंचायत’ का आह्वान करने वाली ‘मिशन सेव कॉन्स्टिट्यूशन’ नामक संगठन के अपने दावे हैं। संगठन की मानें तो वे जनता, विशेषकर उत्पीड़ित वर्गों के बीच संविधान में निहित उनके अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने का काम करते हैं। इसके अलावा संगठन आम लोगों व शोषित वर्ग के परेशानियों को कम करने के लिए संवैधानिक और कानूनी प्रावधानों का उपयोग करने का काम करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

PM Modi

मई 13, 2026

कल का मौसम 13 May 2026

मई 12, 2026

Rain Alert 13 May 2026

मई 12, 2026

कल का मौसम 12 May 2026

मई 11, 2026