---Advertisement---

Namo Bharat Train से पहुंचे हरिद्वार और ऋषिकेश! दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर इन शहरों के लिए साबित होगा गेमचेंजर; जानें सबकुछ

Namo Bharat Train: दिल्ली-गाजियाबाद-आरआरटीएस मेरठ कॉरिडोर का रूट पूरी तरह से तैयार हो चुका है। जिससे बड़ी संख्या में लोगों को फायदा पहुंचेगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 20, 2026 5:45 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Namo Bharat Train: दिल्ली-गाजियाबाद-आरआरटीएस मेरठ कॉरिडोर का रूट पूरी तरह से तैयार हो चुका है। मालूम हो कि अभी डायरेक्ट मेरठ तक नमो भारत ट्रेन का संचालन नहीं हो रहा है, लेकिन 22 फरवरी को पीएम मोदी सराय कालें खां से सीधे मेरठ तक हरी झंडी दिखाएंगे। जिसके बाद दिल्ली से मेरठ की दूरी केवल 57 मिनट की रह जाएगी। जबकि अभी 2 से 3 घंटे का समय लगता है।

माना जा रहा है कि इससे मेरठ से दिल्ली की पहुंच आसान हो जाएगी, साथ ही अन्य राज्य आना जाना और आसान हो जाएगा, क्योंकि यही से दिल्ली मेट्रों की सुविधा उपलब्ध है, साथ-साथ इंटरनेशनल बस अड्डा और रेलवे स्टेशन की पहुंच होगी। लेकिन क्या आपको पता है कि आप नमो भारत ट्रेन की मदद से कम समय में हरिद्वार और ऋषिकेश पहुंच सकते है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Namo Bharat Train से पहुंचे हरिद्वार और ऋषिकेश

गौरतलब है कि बड़ी संख्या में लोग दिल्ली से हरिद्वार और ऋषिकेश का सफर करते है। कई बार उन्हें घंटों लग जाते है, लेकिन हम आपको बताते है कि कैसे आप महज 3 से 3.5 घंटे में हरिद्वार और ऋषिकेश पहुंच सकेंगे। दरअसल अभी दिल्ली से हरिद्वार के बीच  नमो भारत ट्रेन का संचालन नहीं है। यह केवल मेरठ तक ही चलेगी।

लेकिन अगर आप दिल्ली से मेरठ तक नमो भारत ट्रेन लेते है तो आप मात्र 57 मिनट में मेरठ पहुंच जाएंगे। मेरठ से हरिद्वार की दूरी करीब 120 -140 किलोमीटर के आसपास है। यानि मेरठ से बस या कार लेकर आसानी से हरिद्वार पहुंचा जा सकेगा। यानि मात्र 3 से 3.5 घंटे में दिल्ली से हरिद्वार की पहुंच हो जाएगी। जबकि अभी 5 से 6 घंटे लगते है। इसके अलावा हरिद्वार से ऋषिकेश की दूरी केवल 40 मिनट में पूरी की जा सकेगी।

नमो भारत ट्रेन इन शहरों के साबित होगा गेमचेंजर

नमो भारत ट्रेन (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम ) देश के बड़े शहरों और उनके आसपास के क्षेत्रों के लिए कनेक्टिविटी का नया मॉडल बनकर उभर रही है। जो कई शहरों के लिए गेमचेंजर साबित होने जा रही है। जिसमे – दिल्ली, मेरठ, गाजियाबाद समेत कई शहरों को फायदा पहुंचेगा। दिल्ली से मेरठ की कनेक्टिविटी बढ़ने से यात्रा समय में कमी आएगी। मात्र 55 से 57 मिनट में दिल्ली से मेरठ पहुंचा जा सकेगा। इसके अलावा रोज़गार और कारोबार में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। साथ ही रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर को भी जबरदस्त विकास मिलने की उम्मीद है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Rashifal 30 May 2026

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026

कल का मौसम 30 May 2026

मई 29, 2026