---Advertisement---

CM Yogi Adityanath की अगुवाई में लोगों को मिल रही है शुद्ध पेयजल की सुविधा, जल जीवन मिशन से प्रदेश की जनता का जीवन हुआ सरल और खुशहाल

CM Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश की जनता को सभी बुनियादी सुविधाएं देने का पुरजोर प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में यूपी सरकार जल जीवन मिशन के जरिए शुद्ध पेयजल की सुविधा प्रदान कर रही है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 19, 2026 3:47 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश बिना रुके विकसित राज्य की दिशा में दौड़ रहा है। सीएम योगी ने अपने कार्यकाल में अभी तक प्रदेश की जनता के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है। ताकि राज्य के सभी लोगों का समग्र विकास हो सके। डबल इंजन की भाजपा यानी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सभी बुनियादी सुविधाओं को सुचारू रुप से प्रदेशवासियों तक पहुंचाने का प्रयास किया है। ऐसे में अब यूपी के लोगों को शुद्ध पेयजल की सुविधा दी जा रही है।

CM Yogi Adityanath ने जनता की इस कठिनाई को किया दूर

यूपी की जनता को पूर्ववर्ती सरकारों के शासनकाल के दौरान पानी के लिए दूर-दराज तक जाना पड़ता था, जिससे महिलाओं को सबसे ज्यादा कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। मगर अब जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल की सुविधा पहुंच रही है, जिससे लोगों का जीवन अधिक सरल और खुशहाल हो गया है। सरकार द्वारा हर घर नल से जल पहुंचाने की योजना अत्यंत सराहनीय है। इससे प्रतिदिन पर्याप्त एवं शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली बीजेपी सरकार राज्य को विकसित प्रदेश बनाने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है।

सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश के किसानों की आय और जनस्वास्थ्य को कर रहे सशक्त

वहीं, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में किसान समृद्धि एवं पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करते हुए प्राकृतिक खेती को मिशन मोड में विस्तार दिया जा रहा है। यूपी सरकार के मुताबिक, ‘प्रदेश के 75 जनपदों में 94300 हेक्टेयर क्षेत्रफल में प्राकृतिक खेती का विस्तार किया जा रहा है। गो-आधारित खेती को बढ़ावा देते हुए कम लागत एवं अधिक लाभ के माध्यम से किसानों की आय तथा जनस्वास्थ्य को सशक्त किया जा रहा है।’

इसके अलावा, बीजेपी सरकार ने बताया, ‘प्रदेश सरकार की पहल पर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा ‘वामा सारथी’ के माध्यम से युवा सशक्तीकरण एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में पुलिस परिवारों के बच्चों को कौशल विकास से जोड़ा जा रहा है। प्रदेश के 18 रेंज मुख्यालयों पर ब्यूटी-वेलनेस एवं आईटी स्किल प्रशिक्षण के साथ नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग प्रमाणन प्रदान कर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सुनिश्चित किए जा रहे हैं।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026