---Advertisement---

Noida International Airport: दिल्ली-NCR वालों को जल्द मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, कई एक्सप्रेसवे, रेल और मेट्रो के जरिए सुगम होगी कनेक्टिविटी

Noida International Airport: दिल्ली-NCR के लोगों को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए कई एक्सप्रेसवे, रेल और मेट्रो कनेक्टिविटी की सुगम सुविधा मिल सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 8, 2025 1:35 अपराह्न

Noida International Airport
Follow Us
---Advertisement---

Noida International Airport: उत्तर प्रदेश का 5वां इंटरनेशनल हवाईअड्डा अपने अंतिम चरणों में हैं। जी हां, कई हालिया मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जल्द ही खोला जा सकता है। इसके शुरू होने के बाद यूपी के लोगों को 5वां इंटरनेशनल हवाईअड्डा मिल जाएगा। नोएडा के जेवर में स्थित Jewar Airport के बनने के बाद दिल्ली के आईजीआई इंटरनेशनल हवाईअड्डे पर यात्रियों का दबाव कम हो सकता है। वहीं, जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए दिल्ली-एनसीआर के लोगों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए दिल्ली-एनसीआर से कई एक्सप्रेसवे, रेल और मेट्रो परियोजनाओं का निर्माण किया जा रहा है। इससे कनेक्टिविटी सुगम होगी।

Noida International Airport से लिंक होंगे कई एक्सप्रेसवे

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को कई एक्सप्रेसवे के साथ लिंक किया जाएगा। इसमें Jewar Airport को दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होगा। जेवर एयरपोर्ट को गाजियाबाद अलीगढ़ एक्सप्रेसवे के साथ भी लिंक किया जाएगा। इसके साथ ही नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को फरीदाबाद के जरिए दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के साथ जोड़ा जाएगा। जेवर एयरपोर्ट को यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के साथ भी लिंक करने की योजना है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कनेक्ट होंगी रेल और मेट्रो लाइन

जानकारी के मुताबिक, Noida International Airport को दिल्ली मेट्रो के जरिए लिंक किया जा सकता है। इसके लिए फरीदाबाद -बल्लभगढ़ लाइन को Jewar Airport के साथ कनेक्ट किया जाएगा। वहीं, ग्रेटर नोएडा के जरिए जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए एक डेडिकेटिड लाइन की योजना बनाई गई है। इसके अलावा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए एक रैपिड रेल को भी लिंक करने की योजना प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि आगामी 2 सालों में एक रैपिड रेल नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ लिंक हो जाएगी।

Noida International Airport Opening Date

कई हालिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को इसी महीने यानी जून में ही खोला जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की खुलने की तारीख 30 जून 2025 होने की संभावना जताई जा रही है। मगर अभी तक कोई भी ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026