---Advertisement---

Raghav Chadha को मेहुल चोकसी मामले में नहीं मिला बोलने का मौका, क्या सोशल मीडिया बना रोड़ा?

Raghav Chadha: राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने आज सांसद राघव चड्ढा के नोटिस को खारिज कर दिया। साथ ही मजाकिया अंदाज में क्या कहा आप भी जानिए।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 24, 2023 3:18 अपराह्न | Updated: मार्च 26, 2023 11:28 पूर्वाह्न

Raghav Chadha
Follow Us
---Advertisement---

Raghav Chadha: आप (Aam Aadmi Party) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को आज सदन में बोलने का मौका नहीं मिला। दरअसल, राघव चड्ढा ने राज्यसभा में मेहुल चोकसी मामले में एक नोटिस दिया था। जिसे आज यानी शुक्रवार को राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने नियम 267 के तहत खारिज कर दिया।

आज आप मौन रह सकते हैं क्योंकि…

नोटिस खारिज होने के बाद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने मामले में बोलने के लिए समय की मांग की। इस पर सभापति जगदीप धनखड़ ने मजाकिया अंदाज में कहा कि कल सोशल मीडिया पर आपने पर्याप्त जगह ले ली है। इसलिए आज के दिन आप मौन रह सकते हैं।

ये भी पढ़ें: JP Nadda On Rahul Gandhi: ‘राजनीतिक लाभ के लिए OBC समाज का किया अपमान’

कल मुंबई में किए गए थे स्पॉट (Raghav Chadha)

गौर हो कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को गुरुवार को मुंबई में एक साथ स्पॉट किया गया था। इसके बाद दोनों के बीच डेटिंग को लेकर खबरों का बाजार गर्म हो गया। वहीं, आज जब सांसद राघव चड्ढा राज्यसभा से बाहर निकले तो मीडिया ने उनसे अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को लेकर सवाल कर दिया।

‘राजनीति के बारे में सवाल करिए, परिणीति के बारे में नहीं’

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि आप मुझसे राजनीति के बारे में सवाल करिए, परिणीति के बारे में नहीं। साथ ही जब उनसे शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जब शादी करुंगा तो बताउंगा। आम आदमी पार्टी से सांसद राघव चड्ढा ने यह बात सदन से बाहर निकलते हुए कही थी। इससे एक दिन पहले राघव बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के साथ मुंबई में स्पॉट किए गए थे। इससे बाद कई तरहों के अटकलों का बाजार गरम हो गया था।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026