---Advertisement---

Rahul Gandhi Disqualified: राहुल गांधी बोले- ‘सदस्यता रद्द करे फर्क नहीं पड़ता, सवाल पूछना बंद नहीं करूंगा’

Rahul Gandhi Disqualified: राहुल गांधी ने आज भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं हिंदुस्तान के लिए लड़ता रहूंगा।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 25, 2023 1:27 अपराह्न

Rahul Gandhi Disqualified
Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi Disqualified: संसद की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को मीडिया के सामने आए। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि मैं किसी चीज से नहीं डरता हूं। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आप मुझे जेल में डालकर नहीं डरा सकते हैं, ये मेरा इतिहास नहीं है।

‘मैं हिंदुस्तान के लिए लड़ता रहूंगा’

राहुल गांधी (Rahul Gandhi Disqualified) ने कहा कि मैं हिंदुस्तान के लिए लड़ता रहूंगा। मैं लोकतंत्र के लिए लड़ता रहूंगा। मैं किसी से नहीं डरता। साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे संसद में नहीं बोलने दिया गया। मैंने इसको लेकर लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी भी लिखी, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। उन्होंने कहा कि संसद से मेरे भाषण को हटा दिया गया, लेकिन मैं कभी भी सवाल पूछना बंद नहीं करूंगा।

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi Disqualified: राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के खिलाफ SC में याचिका दाखिल

20 हजार करोड़ रुपए किसका है…

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि अडानी की शेल कंपनी हैं, उसमें 20 हजार करोड़ रुपए किसी ने निवेश किया। यह पैसा अडानी जी का पैसा नहीं है, पैसा किसी और का है। मैं यही सवाल कर रहा हूं कि ये 20 हजार करोड़ रुपए किसके हैं। मैंने संसद में अडानी और पीएम मोदी के रिश्ते के बार में डिटेल में कहा। इन दोनों के बीच का रिश्ता नया नहीं है, दोनों के बीच पुराना रिश्ता है। मैंने इसको लेकर ही सवाल पूछा है।

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi Defamation Case: सदस्यता रद्द किए जाने के खिलाफ कांग्रेस ने किया आंदोलन का ऐलान

पीएम मोदी पर साधा निशाना

मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी मेरे अगले भाषण से डरे हुए हैं। उन्होंने फिर दोहराया कि कोई अडानी को मिले पैसों पर जवाब क्यों नहीं दे रहा है। गांधी ने कहा कि रक्षा मंत्रालय को भी इस पर सवाल करना चाहिए। ये पैसे किसके हैं, इसका पता लगना जरूरी है।

अडानी भ्रष्टाचारी आदमी है

राहुल गांधी ने कहा कि भारत की जनता अब समझ चुकी है कि अडानी भ्रष्टाचारी आदमी है। इसके साथ लोगों के मन में एक सवाल यह भी है कि आखिर इस भ्रष्टाचारी आदमी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्यों बचा रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके दिमाग में देश अडानी है और अडानी देश है।

‘गांधी किसी से माफी नहीं मांगते’

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि- ‘मेरा नाम सावरकर नहीं है, मेरा नाम गांधी है। गांधी किसी ने माफी नहीं मांगते।’ उन्होंने कहा कि सवाल पूछना मैं बंद नहीं करूंगा। अडानी का नरेंद्र मोदी जी से क्‍या र‍िश्‍ता है? यह मैं पूछता रहूंगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 29, 2026

Cyclone Arnab

अक्टूबर 29, 2026

हरपाल सिंह चीमा

अक्टूबर 28, 2026

Punjab News

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026