---Advertisement---

नीतियां बनाकर कानून व्यवस्था को नए सिरे से दुरुस्त करेंगी Rekha Gupta! राजधानी की तस्वीर बदलने के लिए Delhi CM की ये है तैयारी

दिल्ली सीएम Rekha Gupta ने स्पष्ट किया है कि नए सिरे से नीतियां अपनाकर राजधानी में कानून व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई बैठक के बाद Delhi CM ने अपनी रणनीति सांझा की है। दावा किया जा रहा है कि सीएम रेखा गुप्ता के इस कदम से प्रशासनिक अमला और दुरुस्त होगा और राजधानी की तस्वीर बदलेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 28, 2025 6:46 अपराह्न

Rekha Gupta
Follow Us
---Advertisement---

Rekha Gupta: बदला राजधानी का मंजर और बेहतर होने वाला है। संरचनाओं का निर्माण हो या कानून व्यवस्था, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता हर पहलुओं को लेकर गंभीर हैं। सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में नई नीतियां बनाकर दिल्ली की तस्वीर बदलने की बात कही जा रही है। Delhi CM कानून व्यवस्था को पहले के मुकाबले और दुरुस्त करेंगी। गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई बैठक के बाद Rekha Gupta ने इशारों-इशारों में अपनी मनोदशा स्पष्ट कर दी है। दावा किया जा रहा है कि दिल्ली में नए सिरे से नीतियां बनाकर कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के बाद, यहां अवसरों के कई द्वार खुलेंगे। दिल्लीवासी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता की नई नीतियों से लाभवान्वित होंगे।

नीतियां बनाकर कानून व्यवस्था को नए सिरे से दुरुस्त करेंगी Rekha Gupta!

राजधानी में कानून व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों पर गंभीरता से विचार करते हुए नई नीतियां बनाने की बात सामने आ रही है। दावा किया जा रहा है कि दिल्ली सीएम Rekha Gupta के नेतृत्व में बीजेपी सरकार नई नीतियां बनाकर नए सिरे से काम करेगी। आज Delhi CM और केन्द्रीय गृह मंत्रालय से जुड़े लोगों के बीच बैठक का प्रमुख उद्देश्य भी यही था। दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस के बीच तालमेल स्थापित करना अब और आसान होगा जिसका असर राजधानी की कानून व्यवस्था पर पड़ेगा और जनता और महफूज़ हो सकेगी।

राजधानी की तस्वीर बदलने के लिए Delhi CM रेखा गुप्ता की खास तैयारी!

सरकारी तंत्रों की सक्रियता बढ़ाना और विकास कार्य को रफ्तार देने दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता का प्रमुख मंत्र है। यदि विकास कार्य को गति दी गई, फ्लाईओवर, सड़कें, कारखाने आदि का निर्माम तेजी से हुए, तो इसका सकारात्मक असर होगा। इसके अलावा कानून व्यवस्था को और दुरुस्त कर सीएम Rekha Gupta दिल्लीवासियों को और महफूज़ करना चाहती हैं। Delhi CM का अहम फोकस महिला सुरक्षा को बढ़ावा देना और बांग्लादेशी घुसपैठियों पर नकेल कसना है। BJP चुनाव से पहले ही इन दोनों मुद्दों को जोर से उठाती रही है। ऐसे में यदि रेखा गुप्ता की सरकार इन तमाम कार्यों को करने में सफल रही, तो राजधानी की तस्वीर बदली नजर आएगी और दिल्लीवासियों के समक्ष अवसरों के नए द्वार खुलेंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026