---Advertisement---

Delhi CM Candidate के लिए अड़ गई RSS! क्या Rekha Gupta के पक्ष में जाएगी बाजी; जानें महिला विधायक की पॉलिटिकल जर्नी

Delhi CM Name: नागपुर से संदेश निकल चुका है और जल्द ही दिल्ली के सत्ताधीश का ऐलान हो सकता है। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक RSS ने दिल्ली सीएम नेम को लेकर अपना वीटो पावर लगा दिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 19, 2025 4:41 अपराह्न

Delhi CM Name
Follow Us
---Advertisement---

Delhi CM Name: नागपुर से संदेश निकल चुका है और जल्द ही दिल्ली के सत्ताधीश का ऐलान हो सकता है। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक RSS ने दिल्ली सीएम नेम को लेकर अपना वीटो पावर लगा दिया है। आरएसएस की ओर से मुख्यमंत्री के लिए रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगाए जाने की सूचना मिल रही है। हालांकि, अभी इसका आधिकारिक ऐलान होना बाकी है। यदि आज शाम विधायक दल की बैठक में Rekha Gupta नेता चुनी गईं, तो BJP दिल्ली में सुष्मा स्वराज के बाद दूसरी महिला सीएम बनाएगी। फिलवक्त सारे दावे और खबरें कयासबाजी और सूत्रों के आधार पर लिखी गई है। Delhi CM Name के लिए किसका नाम फाइनल होगा ये बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद ही स्पष्ट होगा। इन तमाम चर्चाओं से इतर सुर्खियां बटोर रही विधायक रेखा गुप्ता की पॉलिटीकल जर्नी के बारे में हम आपको विस्तार से बताएंगे।

नवनिर्वाचित विधायक Rekha Gupta की पॉलिटीकल जर्नी

शालीमार बाग विधानसभा सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली BJP विधायक रेखा गुप्ता की पॉलिटीकल जर्नी इस प्रकार है-

ABVP के साथ राजनीतिक पारी की शुरुआत और फिर दिल्ली विश्वविद्यालय की सचिव पद पर पहुंची। फिर संगठन की राजनीति में आईं और दिल्ली दक्षिणी नगर निगम से मेयर बनीं। फिलहाल शालीमार बाग से पहली बार विधायक चुनी गई हैं। Rekha Gupta दिल्ली भाजपा की महासचिव और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। फिलहाल Delhi CM Name के लिए रेखा गुप्ता की प्रबल दावेदारी है।

क्या RSS ने लगा दी Delhi CM Name पर मुहर?

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने क्या दिल्ली सीएम नेम के लिए हामी भर दी है? क्या RSS ने रेखा गुप्ता का नाम मुख्यमंत्री के लिए प्रस्तावित कर दिया है? ये तमाम सवाल हैं जिसके जवाब ढूंढ़े जा रहे हैं। इसको लेकर ना तो आरएसएस और नाही बीजेपी के किसी नेता की ओर से कोई आधिकारिक जवाब दिया गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स ने सूत्रों के आधार पर खबर चला दी है कि रेखा गुप्ता को ही Delhi CM Name के तौर पर प्रस्तावित किया गया है। ऐसे में यदि ये सत्य है कि तो महज औपचारिक ऐलान होना बाकी है। यदि RSS ने Rekha Gupta के नाम पर वीटो लगा दिया होगा, तो विधायक दल की बैठक में उनके नाम का ऐलान सामने आ जाएगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Rain Alert 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026