---Advertisement---

Shashi Tharoor: Congress MP का PM Modi की तरफ झुकाव देख एक्शन में आई कांग्रेस! क्या ऑफर कर सकती है यह बड़ा पद?

Shashi Tharoor: विदेश से लौटने के बाद Congress MP का PM Modi की तरफ झुकाव देखने को मिला। ऐसे में कांग्रेस एक्शन मोड में आ गई है। कांग्रेस अपने वरिष्ठ नेता को बड़ा पद ऑफर कर सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 11, 2025 11:38 पूर्वाह्न

Shashi Tharoor
Follow Us
---Advertisement---

Shashi Tharoor: विदेशों में पाकिस्तान की हरकतों की पोल खोलकर वापस देश लौटे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने बीते दिन पीएम मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री आवास यानी 7 लोक कल्याण मार्ग पर PM Modi ने कई दलों के नेताओं के साथ बातचीत की। मुलाकात के दौरान 7 प्रतिनिधिमंडल के 50 से अधिक मेंबर्स ने अपने एक्सपीरियंस को पीएम मोदी के साथ शेयर किया। बता दें कि Operation Sindoor की सफलता के बाद विदेश में पाकिस्तान को दुनिया के सामने बेनकाब करने वाले इस प्रतिनिधिमंडल में कई वर्तमान सांसद, पूर्व सांसद और पूर्व राजनयिक शामिल थे। इसमें कांग्रेस सांसद शशि थरूर का नाम भी शामिल रहा। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में ऐसी खबरें है कि कांग्रेस एमपी का पीएम मोदी की तरफ झुकाव देखने को मिला।

Shashi Tharoor का PM Modi की तरफ दिखा झुकाव!

केरल से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पीएम मोदी के साथ मुलाकात के बाद उनका आभार व्यक्त किया। कांग्रेस सांसद ने एक्स यानी ट्विटर पर एक पोस्ट कर इस संबंध में लोगों के साथ जानकारी शेयर की। शशि थरूर ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, ‘राष्ट्र सेवा का अवसर पाकर हम सभी कृतज्ञ हैं, प्रधानमंत्री जी नरेंद्र मोदी जी! जय हिंद।

‘समाचार एजेंसी ‘ANI’ के अनुसार शशि थरूर ने कहा, ‘वह निश्चित रूप से हम सभी के लिए बहुत ही अच्छे थे। उन्होंने इसे प्रतिनिधिमंडलों को उनकी सेवा के लिए धन्यवाद देने के अवसर के रूप में देखा, और वह बहुत ही अच्छे थे और उन्होंने हम सभी के साथ एक घंटे से अधिक समय बिताया। वह लॉन में अलग-अलग टेबलों पर गए और लोगों के अलग-अलग समूहों से बात की।’

क्या कांग्रेस शशि थरूर को ऑफर कर सकती है बड़ा पद?

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शशि थरूर का पीएम मोदी की तरफ बढ़ता झुकाव कांग्रेस को हजम नहीं हो रहा है। ऐसे में कांग्रेस एक्शन मोड में आ गई है। ‘The Wire’ की रिपोर्ट के मुताबिक, Congress आने वाले केरल विधानसभा चुनावों में Shashi Tharoor को बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, केरल कांग्रेस में इस समय काफी उथल-पुथल चल रही है।

वहीं, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट यानी यूडीएफ के सहयोगियों के बीच गहमा-गहमी देखने को मिल रही है। ऐसे में क्या कांग्रेस शशि थरूर को केरल में अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित कर सकती है? कांग्रेस चाहेगी कि केरल में सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट यानी एलडीएफ को एक बार फिर से सत्ता में आने से रोका जाए।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Indian Economic

अप्रैल 17, 2026

Rahul Gandhi

अप्रैल 17, 2026

Shivpuri Accident News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026