---Advertisement---

US-Israel-Iran War के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर मची अफरातफरी, युद्ध के बीच विमान कंपनियों ने जारी की एडवाइजरी, यात्री बरतें ये सावधानियां; जानें सबकुछ

US-Israel-Iran War: यूएस-इजरायल और ईरान के युद्ध से पूरी दुनिया अस्त व्यस्त हो गई है। जिसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 2, 2026 1:11 अपराह्न

US-Israel-Iran War
Follow Us
---Advertisement---

US-Israel-Iran War: बता दें कि ईरान, इजयारल समेत कई देशों ने अपने एयर स्पेस बंद कर दिया है। जिसके बाद अन्य देशों से आने वाले यात्रियों का काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के मद्देनजर रविवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआईए) हवाई अड्डे पर कम से कम 100 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें – आगमन और प्रस्थान दोनों – रद्द कर दी गईं। यात्रियों को एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इसी बीच अब दिल्ली एयरपोर्ट और विमान कंपनियों ने एडवाइजरी जारी कर दी है।

US-Israel-Iran War के दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

मीडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच दिल्ली एयरपोर्ट ने अपने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। जारी एडवाइजरी के अनुसार मध्य पूर्व में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रमों के कारण पश्चिम की ओर जाने वाली कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी या समय-सारणी में परिवर्तन हो रहा है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि हवाई अड्डे जाने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइन से नवीनतम जानकारी प्राप्त कर लें और यदि आवश्यक हो, तो एयरलाइन द्वारा सुझाए गए वैकल्पिक मार्गों या कनेक्शनों पर विचार करें।

अन्य सभी उड़ानें निर्धारित समय पर चल रही हैं। वास्तविक समय की जानकारी के लिए, कृपया आधिकारिक वेबसाइट देखें -www.newdelhiairport.in हम आपके सहयोग और समझ के लिए आभारी हैं।

विमान कंपनियों ने जारी की एडवाइजरी

इंडिगो ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि यात्रा सलाह हम क्षेत्रीय परिस्थितियों और उड़ान संचालन पर उनके संभावित प्रभाव का लगातार गहन मूल्यांकन कर रहे हैं। नवीनतम परिचालन संबंधी जानकारी की समीक्षा करने के बाद, हम सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, इस समय सबसे उचित कदम उठा रहे हैं।

अपनी निरंतर एहतियाती रणनीति के तहत, मध्य पूर्वी हवाई क्षेत्र के कुछ हिस्सों से होकर गुजरने वाली चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का अस्थायी निलंबन बढ़ा दिया गया है। इसके अतिरिक्त, बदलती परिस्थितियों के अनुरूप संचालन में बदलाव के कारण कुछ अन्य अंतरराष्ट्रीय सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं। नवीनतम अपडेट के लिए कृपया अपनी उड़ान की स्थिति देखें।

http://bit.ly/31paVKQ। हम समझते हैं कि ये अनिश्चित समय हैं, और हम आपको आश्वस्त करना चाहते हैं कि हमारा ध्यान केवल परिचालन तैयारियों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि हम अपने ग्राहकों के साथ खड़े रहने पर भी केंद्रित हैं।

यदि आपकी बुकिंग प्रभावित होती है, तो आपको आपके पंजीकृत संपर्क विवरण पर समय पर सूचना प्राप्त होगी, और हमारी टीमें आपसे सीधे संपर्क करके सहायता प्रदान करेंगी और उपलब्ध विकल्पों के बारे में आपको मार्गदर्शन देंगी।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mamata Banerjee

जून 3, 2026

Etawah Viral Video

जून 3, 2026

Donald Trump

जून 3, 2026

Sarthak Sidhant

जून 3, 2026

Khan Sir

जून 3, 2026

Punjab News

जून 2, 2026