---Advertisement---

दिल्ली के इस आलीशान होटल में रुके हैं अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden, एक रात का किराया इतना की अच्छी खासी कार खरीद लेंगे आप

Joe Biden: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन दिल्ली के सबसे शानदार होटलों में से एक आईटीसी मौर्या में रुके हुए हैं। यहां एक रात का किराया 8 लाख रुपये है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: सितम्बर 9, 2023 1:19 अपराह्न

Joe Biden
Follow Us
---Advertisement---

Joe Biden: जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit 2023) में हिस्सा लेने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन (Joe Biden) इस वक्त नई दिल्ली में हैं। जो बिडेन और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली के आईटीसी मौर्या होटल (ITC Maurya Hotel) में ठहराया गया है। यह होटल नई दिल्ली के डिप्लोमैटिक एन्क्लेव, चाणक्यपुरी में स्थित है। यह दिल्ली के शानदार होटलों में से एक हैं।

जो बिडेन के लिए होटल में अत्याधुनिक सुरक्षा उपाय किए गए हैं। साथ ही इलाके की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। होटल के बाहर पहले से ही पुलिस अधिकारी और अर्धसैनिक बल तैनात हैं। जबकि कुछ सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इतना ही नहीं आईटीसी मौर्या होटल के हॉलवे और सभी मंजिलों पर यूएस सीक्रेट सर्विस कमांडो द्वारा पहरा दिया जा रहा है।

होटल की 14वीं मंजिल पर रुके हैं बाइडेन

होटल में आने वाले हर व्यक्ति और कर्मचारी की अच्छे से जांच की जा रही है। बताया जा रहा है की बाइडेन होटल की 14वीं मंजिल ठहरे हुए हैं, जहां सिर्फ विशेष एक्सेस कार्ड प्राप्त लोगों को ही जाने की अनुमति है। 14वीं मंजिल तक पहुंचने के लिए एक विशेष लिफ्ट भी लगाई गई है।

एक रात का किराया 8 लाख रुपये

जानकारी के मुताबिक, इस होटल में 411 गेस्ट रूम और 26 सुइट्स हैं। जिसमें से करीब 400 कमरे जो बिडेन और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के लिए बुक हुए हैं। यहां एक दिन का रुकने का किराया 8 लाख रुपए है। 2020 में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी अपनी भारत यात्रा के दौरान इसी होटल के ग्रैंड प्रेसिडेंशियल सुइट में रुके थे। उस समय सुरक्षा कारणों के चलते अधिकांश होटल कर्मचारियों को सुइट तक पहुंचने की अनुमति नहीं थी। जॉर्ज बुश और बराक ओबामा भी इस सुइट में ठहर चुके हैं।

बाइडेन के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा

जो बाइडेन के दिल्ली दौरे के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। सबसे बाहरी परत में अर्धसैनिक बल के जवान होंगे, दूसरी परत में भारत के विशेष सुरक्षा समूह के कमांडो होंगे और सबसे भीतरी घेरे में सीक्रेट सर्विस एजेंट होंगे। वायुसेना और भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर दिल्ली पर नजर रखने के लिए लगातार आसमान में चक्कर लगाते रहेंगे। कई जगहों पर एंटी ड्रोन सिस्टम लगाए गए हैं। दिल्ली में ऊंची इमारतों पर एनएसजी और सेना के स्नाइपर्स तैनात रहेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026