---Advertisement---

PM Modi, राष्ट्रपति, Ajay Devgan समेत कई मशहूर हस्तियां आज पहुंचेंगे रामलीला मैदान, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Vijayadashami 2024: देश में आज दशहरा की अलग की धूम देखने को मिल रही है। इसी बीच पीएम मोदी, राष्ट्रपति आज दिल्ली में रावण दहन पर शामिल होंगे।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 12, 2024 12:37 अपराह्न

Vijayadashami 2024
Follow Us
---Advertisement---

Vijayadashami 2024: पूरे देश में आज दशहरा की अलग की धूम देखने को मिल रही है। बता दें कि देशभर के लगभग सभी राज्यों में Vijayadashami 2024 के अवसर पर रावण दहन की तैयारियां जोरो पर है। इसी बीच दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी कर दी है और दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक कई रास्ते बंद रखने का फैसला लिया है। मालूम हो कि हर साल पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समेत कई बॉलीवुड सितारे दिल्ली के भव्य रामलीला ग्राउंड में Vijayadashami 2024 के अवसर पर शिरकत करते है। इसी को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है।

VVIP मूवमेंट को देखते हुए एडवाइजरी जारी

दरअसल इसकी जानकारी खुद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से दी है। उन्होंने लिखा कि

“माधव दास पार्क लाल किला मैदान में रामलीला के संबंध में और आने वाले वीवीआईपी की सुरक्षा के लिए, दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक यातायात प्रतिबंध रहेगा”।

लाल किला के आसपास यातायात प्रतिबंध

अपनी एडवाइजरी में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि निम्नलिखित सड़कें दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक सामान्य यातायात के लिए बंद रहेंगी। (Vijayadashami 2024) जिसमे दिल्ली गेट से छत्ता रेल, नेता जी सुभाष मार्गरिंग रोड तक, रिंग रोड से नेता जी सुभाष मार्ग तक निषाद राज मार्ग शामिल है।

पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंचेंगे रामलीला मैदान

हर साल की तरह इस बार भी पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज शाम को लालकिला मैदान पर आयोजित रामलीला में शिरकत करेंगे। इसकी जानकारी खुद कमेटी के महासचिव धीरजधर गुप्ता ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि “राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने उनका न्यौता स्वीकार कर लिया है। उन्होंने विजय दशमी के दिन लालकिला मैदान स्थित माधवदास पार्क में आयोजित रामलीला में आने की स्वीकृति दे दी है। इसके अलावा देश के कई बड़े नेता वहां पर पुहंचेंगे जिसके लेकर कमेटी ने तैयारियां तेज कर दी है (Vijayadashami 2024)।

बॉलीवुड स्टार्स भी करेंगे शिरकत

जानकारी के मुताबिक दिल्ली के लालकिला मैदान स्थित माधवदास पार्क में आयोजित रामलीला में में कई फिल्मी सितारे शामिल होने वाले है। (Vijayadashami 2024) रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में फिल्मी दुनिया के मशहूर अभिनेता अजय देवगन, जाने माने फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी व बॉलीवुड हीरोइन करीना कपूर ने आने के लिए सहमति दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026