---Advertisement---

12 साल बाद लौटा Son of Sardaar 2! अजय देवगन की फिल्म में तड़का लगाएंगी यह एक्ट्रेस, गायब दिखे संजय और सोनाक्षी

Son of Sardaar 2: 'सन ऑफ सरदार 2' की शूटिंग हुई शुरू तो फैंस खुशी से उछल पड़े, इसकी घोषणा खुद अजय देवगन ने की है। आइए जानते हैं क्यों चर्चा में आई यह फिल्म।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 6, 2024 12:53 अपराह्न

Son of Sardaar 2
Follow Us
---Advertisement---

Son of Sardaar 2: 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ को लोगों ने काफी पसंद किया था इस फिल्म में अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा के साथ संजय दत्त छा गए थे।लेकिन 12 साल बाद जब सन ऑफ सरदार 2 की वापसी हुई तो लोगों की नजरें संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा को ढूंढ रही है। शूटिंग वीडियो में वे गायब नजर आए। दरअसल इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है और ऐसे में अजय देवगन ने इसकी घोषणा की है। आइए देखते हैं क्या है इस वीडियो में खास जिसकी वजह से चर्चा में आई यह फिल्म।

इस हसीना की झलक आई सामने

12 साल बाद सन ऑफ सरदार 2 की शूटिंग शुरू हुई है और इस फिल्म में मृणाल ठाकुर भी नजर आने वाली है जो इस वीडियो में दिखाई दे रही है। लेकिन इस बार संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा का पत्ता कट गया है। इस बात पर खूब अटकलें जारी है। मृणाल ठाकुर को देख लोग खुशी से उछल पड़े हैं और वीडियो में आप देखेंगे कि वह ढोल बजाती हुई काफी खुश नजर आ रही है।

अजय देवगन ने कहीं ये बात

इस वीडियो को शेयर करते हुए अजय देवगन ने कैप्शन में लिखा, “शूटिंग आरंभ सन ऑफ़ सरदार 2 का सफर प्राथना आशीर्वाद और एक शानदार टीम के साथ शुरू होता है।” इसके साथ इस बात की घोषणा कर दी गई है। रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा है कि संजय दत्त की जगह इस बार रवि किशन नजर आने वाले हैं।

क्यों संजय दत्त हुए रिप्लेस

दरअसल संजय दत्त को ‘सन ऑफ सरदार 2’ की शूटिंग के लिए यूके जाना था लेकिन 1993 में हुई गिरफ्तारी के बाद उनका वीजा बार-बार रिजेक्ट हो रहा है। ऐसे में उन्होंने वीजा के लिए अप्लाई किया तो उसे रिजेक्ट कर दिया गया जिसकी वजह से उन्हें फिल्म से रिप्लेस होना पड़ा है। उनकी जगह रवि किशन को कास्ट किया जाएगा। फिलहाल इस फिल्म में रवि किशन, चंकी पांडे, नीरू बाजवा कुब्रा सेत, मुकुल देव रोशिनी वालिया जैसे सितारे का नाम सामने आ रहा है। फिल्म को लेकर और जानकारी और अपडेट के लिए लोगों को इंतजार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Breast Cancer

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026