---Advertisement---

पिंक हेवी स्टोन हाई स्लिट ड्रेस में बलखाती दिखीं जहीर इकबाल की पत्नी Sonakshi Sinha, रैंप वॉक पर चला जादू

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा का रैंप वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद फैंस की बोलती बंद हो गई। आइए देखते हैं

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 28, 2024 10:59 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 30, 2024 1:40 अपराह्न

Sonakshi Sinha
Follow Us
---Advertisement---

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंधी है। वहीं इस सब के बीच रैंप वॉक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह दिल्ली में आयोजित इंडिया काउचर फैशन शो में हिस्सा लेने पहुंची थी। इस दौरान उनका लुक देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं और कहने में दो राय नहीं है कि शादी के बाद वह कैंप वॉक पर हसीन नजर आई और देखने वालों की निगाहें अटक गई। सोशल मीडिया पर रैंप वॉक कर रही सोनाक्षी लोगों के दिलों को लूटने में कामयाब रही।

Sonakshi Sinha का लुक देख फैंस लुटा रहे प्यार

इस दौरान वह डिजाइनर डॉली जे की शोस्टॉपर बनी और वह फैंस को दीवाना बनाने में कामयाब हुई । ब्लश हैवी वर्क एंब्लिश हाई स्लिट गाउन में जिसने भी उन्हें देखा देखते रह गया। इस गाउन लुक को उन्होंने कैप और हाई हील से कंप्लीट टच देती नजर आई। सॉफ्ट कर्ल हेयरस्टाइल और मिनिमल मेकअप के साथ सिर्फ डायमंड इयररिंग से वह अपने लुक को कंप्लीट कर रही थी।

क्यों खास है यह रैंप वॉक

वायरल हो रहे इस वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा के कॉन्फिडेंस और उनके लुक के साथ-साथ उनके एक्सप्रेशन ने वहां मौजूद हर किसी को दिल जीतने में कामयाब रहा। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर वीडियो फिलहाल खूब चर्चा में है और लोग सोनाक्षी के दीवाने हो गए हैं। वह अपने एक्सप्रेशन और और लुक ही नहीं बल्कि वह रैंप के दौरान गाने को गुनगुनाती नजर आई और इस दौरान उनका अंदाज काबिले तारीफ है।

चर्चा में है सोनाक्षी

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म काकूड़ा जी5 पर रिलीज हुई है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। शादी के बाद से सोनाक्षी सिन्हा लगातार चर्चा में बनी हुई है। वहीं इस सबके बीच उनका स्पेशल रैंप वॉक लाइमलाइट बटोरने में कामयाब रहा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026