---Advertisement---

दिल्ली में चैकिंग कर रहे पुलिसवाले पर आफत बनकर टूटी SUV, जोरदार टक्कर का खतरनाक Video Viral

Viral Video: राष्ट्रीय राजधानी में एक तेज रफ्तार SUV ने दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल को टक्कर मार दी, जिससे वह कई फीट हवा में उछल गया। यह घटना 24 अक्टूबर की रात लगभग 1 बजे हुई, जिसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अक्टूबर 27, 2023 4:14 अपराह्न

DelhI police constable hit by Car
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: देश की राजधानी में दिल्ली पुलिस के एक सिपाही को टक्कर मारने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। हादसा कनॉट प्लेस के आउटर सर्किल पर हुआ। यहां पिकेट लगाकर पुलिस का जवान वाहनों की चेकिंग कर रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार एसयूवी आई और पुलिकर्मी को टक्कर मारती हुए फरार हो गई।

कार ने जब पिकेट को टक्कर मारी तो पुलिस स्टाफ कई फीट हवा में उछकर नीचे गिर गया। सिपाही को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

कई फीट तक हवा में उछला सिपाही

यह घटना 24 अक्टूबर की रात करीब 1 बजे पेश आई थी। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकाकी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के सिपाही रवि सिंह कनॉट प्लेस के आउटर सर्किल पर पिकेट लगाकर वाहनों की चैकिंग कर रहे थे, तभी ये हादसा हुआ।

वीडियो में दिख रहा है कि कैसे 52 वर्षीय आरोपी रामलखन अपनी तेज रफ्तार स्कॉर्पियों से सिपाही को टक्कर मारता हुआ फरार हो जाता है। टक्कर लगते ही सिपाही हवा में उछलता है और नीचे गिरने से घायल हो जाता है। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया जाता है।

कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज

CCTV में देखा जा सकता है कि कैसे अचानक एक तेज रफ्तार एसयूवी आती है और पलभर में सिपाही को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ जाती है। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस के स्टाफ को एसयूवी के पीछे जाते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने बताया कि ट्रैफिक स्टाफ ने पीछा करके कार चालक को पकड़ लिया गया था। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर एक्शन लिया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

Meerut Namo Bharat Train

फ़रवरी 27, 2026