---Advertisement---

Weather Update: दिल्ली में लगातार बढ़ रहा पारा, UP और उत्तराखंड में बदलते नजर आ रहे मौसम के मिजाज, जानें IMD की रिपोर्ट

Weather Update: देश के विभिन्न हिस्सों से मॉनसून का दौर अब समाप्त होने वाला है। इसको लेकर कहा जा रहा है कि अब एक बार फिर अलग-अलग हिस्सों में गर्मी वापसी करेगी और अपनी कहर बरसाएगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 6, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: देश के विभिन्न हिस्सों से मॉनसून का दौर अब समाप्त होने वाला है। इसको लेकर कहा जा रहा है कि अब एक बार फिर अलग-अलग हिस्सों में गर्मी वापसी करेगी और अपनी कहर बरसाएगी। मौसम (Weather) विभाग इस संबंध में रोज अपने पूर्वानुमान जारी करता है और बताता है कि आखिर बारिश का कहर अब किस राज्य में देखने को मिल सकता है। वहीं विभाग इस दौरान लोगों को तगड़ी धूप और बारिश व अन्य प्राकृतिक आपदाओं से बचने को लेकर अलर्ट भी देता है।

मौसम (Weather) विभाग ने एक बार फिर बारिस व उमस भरी गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है जिसके तहत बताया गया है कि दक्षिण के विदर्ब क्षेत्र में आने वाले दिन में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं राजधानी दिल्ली को लेकर विभाग ने कहा है कि यहां आगामी दिनों में तापमान और बढ़ता नजर आएगा जिससे की गर्मी के बढ़ने के आसार बताए जा रहे हैं। वहीं उत्तराकंड और यूपी को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि आगामी दिनों में यहां भी मौसम करवट बदल सकता है।

राजधानी में बढे़गा तापमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को लेकर मौसम विभाग ने दावा किया कि यहां आगामी दिनों में तापमान और बढ़ेगा जिसके परिणाम स्वरुप राज्य में उमस भरी गर्मी देखने को मिलेगी। बता दें कि दिल्ली में बीते कई दिनों से बारिश नहीं हुई है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं इस दौरान राज्य का तापमान बढ़ेगा और गर्मी से लोग परेशान नजर आएंगे। बता दें कि इसी दौरान दिल्ली में जी20 समिट का आयोजन भी होना है। ऐसे में विदेशी मेहमान भी इस बार दिल्ली की गर्मी का सामना कर पाएंगे।

उत्तराखंड और हिमाचल को लेकर ये है मौसम विभाग की रिपोर्ट

मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश के लौटने के संकेत दिए हैं। विभाग की माने तो यहां आगामी दिनों में 13 सितंबर तक सूबे के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं हिमाचल को लेकर बता दें कि यहां पहाड़ों पर बर्फबारी देखने को मिली है। वहीं इसके अतिरिक्त मौसम विभाग ने राज्य के कुल्लू, शिमला और चंबा इलाके में बारिश के आसार भी जताए हैं।

यूपी और बिहार में करवट बदलेगा मौसम

बता दें कि देश के सबसे बड़े राज्य यूपी और बिहार में मौसम बदलने के आसार जताए जा रहे हैं। मौसम विभाग ने अपने ताजा जानकारी में बताया है कि चक्रवाती हवाओं के कारण यूपी के कई हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं बिहार को लेकर विभाग का कहना है कि भागलपूर, रोहतास और सीतामढ़ी जैसे क्षेत्रों में आगामी 24 घंटे में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इसके परिणाम स्वरुप राज्य के लोगों को गर्मी से हलका राहत मिल सकेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Noida News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

UP News

अप्रैल 17, 2026