---Advertisement---

Raghav Chadha and Parineeti Chopra: क्या राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा का होने वाला है रोका? जानें पूरी सच्चाई

Raghav Chadha and Parineeti Chopra: सोशल मीडिया पर अफवाह है कि राघव और परिणीति एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। पढ़िए ये रिपोर्ट।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 26, 2023 3:10 अपराह्न

Raghav Chadha and Parineeti Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Raghav Chadha and Parineeti Chopra: राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को हाल ही में मुंबई में एक साथ स्पॉट किया गया था। इसके बाद अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है। सोशल मीडिया पर राघव और परिणीति के लंच और डिनर एक साथ करने की तस्वीरें वायरल हुई हैं। इसके बाद साथ ही दोनों के फैंस रिश्ते की अफवाहों के बारे में जानने के लिए उत्साहित हैं।

‘राजनीति के बारे में पूछिए, परिणीति के बारे में नहीं’

वहीं, कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही थीं, जिसमें एक होटल से सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Raghav Chadha and Parineeti Chopra) साथ निकलते हुए दिखाई दे रहे थे। इसके अगले दिन राज्यसभा से बाहर निकलने के बाद मीडिया ने राघव चड्ढा से परिणीति चोपड़ा को लेकर सवाल किया। सवाल का मुस्कुराते हुए चड्ढा ने जवाब दिया कि ‘मुझसे राजनीति के बारे में पूछिए, परिणीति के बारे में नहीं।’

क्या शादी पर चर्चा शुरू हो गई है?

हालांकि, सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा दोनों ने ही चुप्पी साध रखी है। लेकिन TOI की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘दोनों के परिवारों ने शादी पर चर्चा शुरू कर दी है।’ रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया है कि दोनों के परिवार कुछ समय से एक-दूसरे को जानते हैं और जल्द ही एक औपचारिक घोषणा की जाएगी।’

ये भी पढ़ें: Raghav Chadha को मेहुल चोकसी मामले में नहीं मिला बोलने का मौका, क्या सोशल मीडिया बना रोड़ा?

क्या दोनों परिवारों के बीच हो रही चर्चा?

TOI रिपोर्ट के अनुसार, ‘दोनों के रोके को लेकर कोई औपचारिक घोषणा अब तक नहीं की गई है। लेकिन दोनों के परिवार इस पर चर्चा कर रहे हैं। दोनों के साथ को लेकर परिवार खुश हैं। रिपोर्ट की मानें तो किसी भी समारोह के लिए कोई तारीख तय करना बहुत मुश्किल है क्योंकि दोनों अपने-अपने काम को लेकर व्यस्त हैं। TOI को सूत्र ने बताया कि, ‘समारोह छोटा होगा, जिसमें दोनों परिवार के करीबी सदस्यों को ही आमंत्रित किया जाएगा।’

‘दोनों अच्छे दोस्त हैं’

गौर हो कि कुछ दिनों पहले राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को लगातार दो दिनों तक डिनर और लंच के लिए एक साथ देखा गया। इसके बाद फैन्स अलग-अलग तरह के अनुमान लगाने लगे। दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, ऐसी चर्चाएं होने लगी। इन सभी अफवाहों के बीच India Today का कहना है कि दोनों एक अच्छे दोस्त हैं और एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं। दोनों ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में एक साथ पढ़ाई की है और दोनों के कई Common Friends हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026