---Advertisement---

बड़ी खबर! Deven Bharti का क्या है बिहार कनेक्शन? आज से संभालेंगे मुंबई पुलिस कमीश्नर का पदभार; पढ़े पूरी रिपोर्ट

Deven Bharti के रूप में मुंबई को उसका नया पुलिस कमिश्नर मिल गया है, जिसे महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस का बेहद करीबी माना जाता है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 30, 2025 2:14 अपराह्न

Deven Bharti
Follow Us
---Advertisement---

Deven Bharti: 1994 बैच के आईपीएस Deven Bharti को अहम जिम्मेदारी देते हुए मुंबई का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। मुंबई के मौजूद पुलिस कमिश्नर विवेक फनसालकर आज रिटायर हो रहे है। महाराष्ट्र सरकार ने आज एक आदेश जारी करते हुए इसकी जानकारी दी। बताते चले कि देवेन को काफी तेज तर्रार अधिकारी माना जाता है। वहीं उनका बिहार कनेक्शन के बारे में भी लोग जानने के लिए काफी इच्छुक है। खबरे यह भी है कि देवेन भारती महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस के काफी करीबी माने जाते है। आज हम इस लेख में नए मुंबई कमिश्नर का बिहार कनेक्शन भी बताएंगे।

मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर होंगे Deven Bharti

महाराष्ट्र सरकार ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए इसकी जानकारी दी। बताते चले कि Deven Bharti कई पदों पर काम कर चुके है, यहां तक कि कुछ सालों तक वह खुफिया विभाग में रह चुके है। इसके अलावा उन्होंने 26/11 आतंंकी हमले की भी जांच की थी।

जानकारी के मुताबिक उनका नाम काफी तेज तर्रार अधिकारियों में शुमार है। देवेन भारत को सीएम देवेंद्र फणडवीस का काफी करीबी माना जाता है, सीएम फडणवीस के 2014 से 2019 के कार्यकाल के बीच कई अहम पदों पर तैनात रहे थे, जिसके बाद उन्हें अब मुंबई का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।

देवेन भारती का क्या है बिहार कनेक्शन?

1994 बैच के आईपीएस अधिकारी Deven Bharti मूल रूप से बिहार के दरभंगा के रहने वाले है। उनका बिहार की धरती से एक अलग प्रेम है। अगर नए मुंबई पुलिस कमिश्नर के शिक्षा की बात करें तो उन्होंने स्कूल ऑफ इकनोमिक्स से स्नातक किया और झारखंड में स्कूली शिक्षा पूरी की, 1998 से लेकर 2003 तक वह खुफिया विभाग में कार्यरत थे, इसके बाद उन्हें 2022 से पुलिस का विशेष पुलिस कमिश्नर बनाया गया। मालूम हो कि फडणवीस सरकार के कार्यकाल 2014 से 2019 के दौरान इनकी कई अहम पदों पर तैनाती की गई थी। बाद में उन्हें महाराष्ट्र पुलिस का एटीएस प्रमुख बनाया गया, और अब देवेन भारती को नई जिम्मेंदारी दी गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

PM Modi

अप्रैल 16, 2026

कल का मौसम 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Heatwave Alert 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026