---Advertisement---

Dharwad Doctor Murder: कातिल कौन! पति की लाश पड़ी रही और बीवी बिस्तर पर मोबाइल में दिखी व्यस्त, डॉक्टर की मौत की मिस्ट्री ने हिलाया दिमाग

Dharwad Doctor Murder: एक डॉक्टर जो अपनी पत्नी और बेटे के साथ खुशी-खुशी रह रहा था उसकी मौत की खबर ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। आखिर क्यों डॉक्टर बीवी का नाम सामने आ रहा है और पुलिस ने क्या कहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 16, 2026 12:39 अपराह्न | Updated: जुलाई 16, 2026 1:17 अपराह्न

Dharwad Doctor Murder
Follow Us
---Advertisement---

Dharwad Doctor Murder: घर में पति की लाश पड़ी थी बेटा घायल फर्श पर गिरा हुआ था लेकिन बीवी मोबाइल फोन में व्यस्त थी। जी हां या सिर्फ कहानी नहीं एक ऐसी सच्चाई है जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। लोग इसे जानने के बाद हैरान रह गए धारवाड़ डॉक्टर मर्डर केस को सुलझाने के लिए लगातार पुलिस एकजुट है लेकिन इस सब के बीच जो अपडेट सामने आ रहा है उसने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। क्यों एक पति की मौत और बेटे के घायल होने के बाद भी बीवी बेड पर फोन चला रही थी। यह बात किसी को हजम नहीं हो रही है। जानिए पूरी डिटेल्स क्या है।

क्या है डॉक्टर किरण की मौत की गुत्थी

धारवाड़ मर्डर केस को लेकर बात करें तो डॉक्टर किरण होन्नावर एनेस्थेटिस्ट धारवाड़ में हाई स्कूल के सामने छठी मंजिल पर अपनी पत्नी और 8 वर्षीय बेटी के साथ रहते थे। रिपोर्ट्स की माने तो जब परिवार और दोस्तों से उनका संपर्क नहीं हुआ तब इसकी शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस मौके पर पहुंची तब अंदर का नजारा देखकर स्तब्ध रह गई। कहा जा रहा है उनकी पत्नी डॉक्टर डॉ. प्रियंका कट्टनहल्ली जो नेत्र रोग स्पेशलिस्ट है वह कमरे में बेड पर फोन में व्यस्त हुई है। इस दौरान किरण की मौत हो चुकी थी वहीं उनका बेटा घायल पड़ा हुआ।

कैसे पुलिस को मिली डॉक्टर की मौत की खबर

शुरुआत में चीजों को देखने के बाद फिलहाल डॉक्टर किरण की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है तो वहीं उनके बेटे को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस बारे में बात करते हुए पुलिस ने कहा है कि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हत्या कब हुई। निहित खून से लतपथ हालत में जिंदा था जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं पुलिस का यह भी कहना है कि जब डॉक्टर किरण के रिश्तेदारों और दोस्त ने फोन किया तब उनकी पत्नी ने कहा कि वह व्यस्त हैं या अस्पताल चले गए हैं। वहीं पुलिस का यह भी कहना है कि फिलहाल उनकी पत्नी के बयानों काफी उलझे हुए हैं।

Dharwad Doctor Murder में क्यों बीवी पर लगा डॉक्टर की हत्या का आरोप

वहीं धारवाड़ मर्डर केस में डॉक्टर किरण के परिवार ने आरोप लगाया है कि इसमें उनकी पत्नी डॉक्टर प्रियंका का हाथ है लेकिन फिलहाल पुलिस इसे लेकर जांच में जुट चुकी है। डॉक्टर की पत्नी को हिरासत में ले लिया है। इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि अपार्टमेंट के हर कोने पर सीसीटीवी फुटेज मौजूद है तो बाहर से किसी के आने और इस घटना को अंजाम देने की संभावना काफी कम है। इस मर्डर केस ने एक बार फिर लोगों को हैरान कर दिया।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 31, 2026

Rashifal 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Jharkhand News

अगस्त 31, 2026