---Advertisement---

‘मेरी मर्डरर पर्सनालिटी…’ Ketan Murder Case को लेकर डेंटिस्ट ने उड़ाया मजाक तो हुई निलंबित, अब माफी वीडियो में जानें क्या बोल गई

Ketan Murder Case: पुणे की खौफनाक हत्याकांड को लेकर डेंटिस्ट ने मजाक उड़ाने की गलती कर दी और उसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है। अब एक और वीडियो में उन्होंने अपनी सफाई देने की कोशिश की है आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 1, 2026 11:35 पूर्वाह्न

Ketan Murder Case
Follow Us
---Advertisement---

Ketan Murder Case: पुणे का 26 साल का लड़के की मौत से सनसनी मच गई है और कथित तौर पर उसकी मंगेतर ने इस हत्या को अंजाम दिया। वहीं इस सबके बीच मध्य प्रदेश की डॉक्टर मुस्कान सोनी काफी सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल केतन मर्डर केस को लेकर उन्होंने टिप्पणी की और उसका मजाक उड़ाया था जिसके पास अब ऑल इंडिया डेंटल स्टूडेंट्स एंड सर्जन संगठन ने उन्हें 5 साल के लिए निलंबित कर दिया है। वहीं इस सबके बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें माफी की मांग करती हुई दिखी थी। इस दौरान वह यह भी बताती है कि आखिर उन्होंने यह क्यों कहा कि वह मर्द समाज से नफरत करती है।

बेबाकी दिखाना डेंटिस्ट को पड़ गया भारी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by NEWS9 (@news9live)

रिपोर्ट की माने तो ऑल इंडिया डेंटल स्टूडेंट्स एंड सर्जन्स एसोसिएशन (एआईडीएसए) ने डेंटिस्ट डॉ. मुस्कान सोनी को इंस्टाग्राम स्टोरी में केतन अग्रवाल की मौत का कथित तौर पर मजाक उड़ाने के बाद तत्काल प्रभाव से पांच साल के लिए निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही बताया गया कि यह पाया गया है कि उन्होंने अनुशासनहीनता की है और दिवंगत श्री केतन अग्रवाल के बारे में बहुत ही अनुचित, आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियां की हैं, जो ऑल इंडिया डेंटल स्टूडेंट्स एंड सर्जन्स एसोसिएशन (AIDSA) के संविधान, आचार संहिता और नैतिक मूल्यों का स्पष्ट उल्लंघन है।”

केतन अग्रवाल की मौत का उड़ाया था मजाक

दरअसल केतन मर्डर केस को लेकर मुस्कान सोनी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो को शेयर करते हुए कहा, मैंने क्या सुना है कि पुणे के उस आदमी के बाल नहीं थे… अगर तुम ऐसे झूठ बोलोगे, तो मरोगे ही नहीं… दो आदमी क्या मर गए, और अब पूरी मर्द कम्युनिटी डर रही है। इसलिए #IHateMen।” इस दौरान डॉक्टर कैमरे पर खिलखिला कर हंसती हुई नजर आती है।

डेंटिस्ट ने Ketan Murder Case में माफी के साथ क्या कहा

वहीं बाद में केतन मर्डर केस को लेकर मुस्कान सोनी ने एक और वीडियो को पोस्ट किया जहां वह यह कहती हुई नजर आती है कि मैं अपने शब्दों के लिए माफी मांगती हूं। मेरे साथ पहले कुछ ऐसा हुआ है जिसकी वजह से मैंने कहा कि मैं मर्दों से नफरत करती हूं। इस दौरान अपनी सफाई देते हुए डॉक्टर यह भी कहती हैं कि मैं कभी गलत के बारे में नहीं सपोर्ट करती हूं। मैं हमेशा सही बोलती हूं। इस दौरान उन्होंने केतन अग्रवाल की फैमिली से भी माफी की मांग की और कहा कि मैं मर्डरर नहीं हूं।

गौरतलब है कि लोहागढ़ किले से धक्का मार कर कथित तौर पर केतन अग्रवाल की मंगेतर सिया गोयल ने उनकी हत्या कर दी। इस दौरान उनका साथ उनके आशिक चेतन अग्रवाल ने भी दी है। फिलहाल इस मामले में पूरी तरह से पुलिस जांच में जुटी हुई है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Commercial Gas Cylinder Price

जुलाई 1, 2026

Gaurav Khanna Akansha Chamola Divorce

जुलाई 1, 2026

VBG-RAM G Scheme

जुलाई 1, 2026

Uric Acid

जुलाई 1, 2026

Rhea Chakraborty

जुलाई 1, 2026

Punjab News

जून 30, 2026