---Advertisement---

Ketan Murder Case: शॉकिंग! आशिक चेतन संग इंगेजमेंट से पहले उदयपुर क्यों गई थी सिया गोयल, जानिए मंगेतर से 1 करोड़ लेकर क्या बनाया था मास्टरप्लान

Ketan Murder Case: जिस मंगेतर को मौत के घाट उतारा उसी से 1 करोड़ लेकर सिया गोयल ने मास्टरप्लान बनाया था। आइए जानते हैं इंगेजमेंट से पहले क्यों अपने आशिक के साथ उदयपुर घूमने गई थी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 29, 2026 10:58 पूर्वाह्न

Ketan Murder Case
Follow Us
---Advertisement---

Ketan Murder Case: पुणे के चर्चित बिजनेसमैन जिसकी उम्र सिर्फ 26 साल की थी और उसने बेकरी की मालकिन सिया गोयल के साथ अपनी जिंदगी की शुरुआत करने के सपने देखे थे। उसे नहीं पता था कि वही लड़की जिसे वह अपनी जिंदगी बनाना चाहता है वह उसकी जान की दुश्मन बन जाएगी। केतन मर्डर केस ने हर किसी की बोलती बंद कर दी है। इसे लेकर पुलिस जांच में लगातार जुटी हुई है। वहीं इस सबके बीच खबर आ रही है कि केतन अग्रवाल से पहले सिया अपने आशिक चेतन चौधरी के साथ उदयपुर गई थी। इतना ही नहीं होने वाले पति से 1 करोड़ मांग कर आखिर सिया ने क्या प्लान बनाया था आइए जानते हैं।

Ketan Murder Case में क्या है चेतन और सिया गोयल का उदयपुर ट्रिप

हाल ही में रिपोर्ट आई जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। केतन मर्डर केस की हर एंगल से जांच हो रही है और ऐसे में पुलिस के सामने एक ऐसा पहलू आया है जो अभी तक छिपा हुआ था। कहा जा रहा है कि फरवरी में केतन अग्रवाल के साथ सगाई से पहले सिया और चेतन एक ग्रुप के साथ उदयपुर गए थे। ऐसे में पुलिस के मुताबिक इस ट्रिप के दौरान क्या हुआ इसका पता लगाने में जुट चुकी हैं। ट्रैवल डिटेल्स, डिजिटल सपोर्ट और जांच के दौरान इकट्ठा किए गए फॉरेंसिक मटेरियल पर काम किया जा रहा है।

क्यों केतन अग्रवाल से सिया ने लिए थे 1 करोड़

इतना ही नहीं केतन मर्डर केस में एक और खुलासा हुआ है जहां कहा जा रहा है कि सिया गोयल ने केतन अग्रवाल से एक करोड रुपए की मांग की थी। उसने कहा था कि वह इसे शॉपिंग पर खर्च करेगी और बाद में उसे अपने आशिक चेतन चौधरी को दे देती है। दरअसल उनका प्लान यह था कि पैसे से चेतन अपना बिजनेस और करियर बनाएगा और फिर अगले 3 साल में वह सिया के परिवार से उसके लिए हाथ मांगेगा। लेकिन इस सब के बीच केतन मर्डर केस के बाद उनकी गिरफ्तारी हो चुकी है।

शुरुआत मे ऐसा लग रहा था जैसे केतन अग्रवाल की मौत फिसलने से हुई है लेकिन सिया गोयल के बर्ताव को देखकर परिवार ने मर्डर का मुद्दा उठाया। फिर आखिरकार पता चला की हत्या में और नहीं बल्कि मंगेतर ने की है। फिलहाल हर एंगल से पुलिस जांच कर रही है। वहीं सिया गोयल ने पुलिस के सामने यह कबूल किया है कि वह कभी भी केतन से शादी करना नहीं चाहती थी।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 20 August 2026

अगस्त 19, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 19, 2026

Punjab News

अगस्त 19, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 19, 2026

Jharkhand News

अगस्त 19, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 19, 2026