Ketan Murder Case: पुणे का बिजनेसमैन केतन अग्रवाल जिसकी मर्डर की खबर ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया और पुलिस जांच में यह सामने आया कि कातिल कोई और नहीं बल्कि उसी की मंगेतर सिया गोयल है। हालांकि पता चला है कि एक कैफे में बैठकर सिया ने अपने आशिक चेतन चौधरी के साथ मास्टर प्लान बनाया था। इस दौरान एक और शख्स भी शामिल था। अब पुलिस पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या तीसरे शख्स इस पूरी वारदात के बारे में पता था या फिर उसके साथ भी साजिश हुआ था।
कैसे हुई सिया गोयल और चेतन चौधरी की मुलाकात
केतन मर्डर केस को हर किसी ने शॉक्ड कर दिया है और इंटरनेट पर तमाम तरह की बातें बनाई जा रही है। जहां बीते दिन यह पता चला कि सिया और चेतन की मुलाकात सिर्फ 6 महीने पहले ही हुई थी। इस दौरान उनके बीच बातचीत होने लगी। जहां चेतन का ड्राई फ्रूट का बिजनेस था तो सिया बेकरी की मालकिन थी। दोनों के बीच मुलाकात हुई बातचीत हुई और दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। उसकी वजह से सिया ने अपने मंगेतर अग्रवाल को रास्ते से हटाने के लिए इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया।
इस तरह से बनाया केतन मर्डर केस का प्लान
वहीं लेटेस्ट अपडेट की बात करें तो कहा जा रहा है कि एक कैफे में बैठकर सिया गोयल ने केतन अग्रवाल की मौत की कहानी रची। इस दौरान उसके साथ उसका बॉयफ्रेंड चेकिंग चौधरी और उसका दोस्त नीरज शामिल था जिसके फोन का इस्तेमाल चेतन सिया से बात करने के लिए किया था। दरअसल जांच रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि मोबाइल फोन ट्रेस ना हो सके इसलिए बॉयफ्रेंड ने फोन अपने घर पर ही छोड़ दिया था और इस दौरान वह सिया से नीरज के फोन से संपर्क में था।
क्या तीसरे शख्स को पता था यह खौफनाक प्लानिंग
हालांकि कहते हैं सच कभी छिपता नहीं है और पुलिस जांच में यह सभी बात भी सामने आई है। अब नीरज से पूछताछ कर पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि क्या केतन मर्डर केस के बारे में उसे पहले से पता था या फिर उसे अंधेरे में रखकर सिर्फ उसके फोन का इस्तेमाल किया गया। वहीं रिपोर्ट में यह भी पता चला कि सिया ने केतन को मारने की इससे पहले भी दो बार कोशिश की थी लेकिन वह नाकाम रही थी।
क्यों Ketan Murder Case को लेकर इंटरनेट पर हो रही बहस
इस दिल दहला देने वाली घटना ने हर किसी को नि:शब्द कर दिया है। जहां फरवरी में सिया और केतन की मंगनी हुई थी तो नवंबर में दोनों उदयपुर में शादी करने वाले थे। अपने ही मंगेतर को खाई में धक्का देकर एक बार फिर अरेंज मैरिज पर सवाल खड़ा हुआ है। सिया और केतन का रिश्ता उनके घर वालों ने तय किया था लेकिन इंटरनेट पर बहस का सिलसिला जारी है और कहा जा रहा है कि सिया चाहती तो यह बात अपने माता-पिता या केतन को बता सकती थी कि वह किसी और से प्यार करती है। इस कहानी का जो खौफनाक अंजाम हुआ उसने हर किसी को हिला दिया है।






