---Advertisement---

Pune Fort Murder: राजा रघुवंशी की तरह केतन अग्रवाल की हमसफर ही बनी कातिल! रोंगटे खड़े कर देने वाली समानताएं जो दो 2 अलग शहरों की है दास्तां

Pune Fort Murder: राजा रघुवंशी की तरह केतन अग्रवाल की भी हत्या कर दी गई और उन्हें मारने वाली कोई और नहीं बल्कि उनकी होने वाली बीवी ही निकली। सिया की करतूत जानने के बाद निश्चित तौर पर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 24, 2026 11:01 पूर्वाह्न

Pune Fort Murder
Follow Us
---Advertisement---

Pune Fort Murder: बीते साल राजा रघुवंशी की हत्या ने हर किसी को हैरान कर दिया था और उन्हें मारने वाली कोई और नहीं बल्कि उनकी पत्नी सोनम  थी जिससे सिर्फ 9 दिन पहले उनकी शादी हुई थी। इस सब के बीच पुणे फोर्ट मर्डर ने लोगों को हैरान कर दिया है क्योंकि इसकी तुलना राजा हत्याकांड से की जा रही है। दो अलग-अलग शहरों की दास्तान कुछ ऐसी है कि इनमें समानताएं खुद ब खुद आपको पता चल जाएगी। एक 26 साल का लड़का जो अभी सपनों को उड़ान देने वाला था और न जाने अपनी जिंदगी में क्या-क्या सोच रखा था लेकिन परिवार ने सिया नाम की लड़की से रिश्ता तय किया। इसका यह खतरनाक अंजाम होगा यह किसी ने सोचा भी नहीं होगा।

Pune Fort Murder में देखें कैसे राजा रघुवंशी की तरह हमसफर बनी कातिल

अगर पुणे फोर्ट मर्डर की तुलना राजा रघुवंशी हत्याकांड से करें तो दोनों में काफी समानताएं हैं। सबसे बड़ी समानता यही है कि जिस महिला के साथ दोनों ने अपने रिश्ते की शुरुआत की और उनके साथ भविष्य के सपने संजोए थे उन्होंने ही उनकी जान ले ली। पुणे के करोड़पति बाप के बेटे केतन अग्रवाल की कहानी कुछ ऐसी है जो आपको हिला कर रखेगी। सिर्फ 26 साल की उम्र में परिवार के लोगों ने अपने जान पहचान में करोड़पति बाप की बेटी के साथ रिश्ता तय किया। दोनों की सगाई हो चुकी थी लेकिन शादी से पहले सिया ने चेतन को इस दुनिया से विदा कर दिया।

आशिक के साथ मिलकर सिया ने केतन की इस तरह की हत्या

सिया चाहती तो अपने घर में यह बता सकती थी कि वह किसी और से प्यार करती है। वह चाहती तो केतन अग्रवाल से इस बारे में बात कर सकती थी लेकिन उसने अपना रास्ता साफ करने के लिए अपने मंगेतर की हत्या कर दी। इस सब में उनका साथ उनके आशिक चेतन चौधरी ने दी है। सीसीटीवी फुटेज से यह साफ पता चलता है कि अपने प्यार में मतलबी होकर चेतन और सिया ने केतन की हत्या कर दी।

क्या है राजा रघुवंशी और केतन अग्रवाल की मोहब्बत का खतरनाक दास्तां

राजा रघुवंशी केस के साथ अगर केतन अग्रवाल की कहानी की तुलना करें तो दोनों ही प्रतिष्ठित और रईस परिवार से आते थे जिनका अपन बिजनेस था। दोनों ने शादी के लिए हामी भरी। सिर्फ एक का शादी संपन्न हो गया था लेकिन 9 दिन के बाद ही मेघालय में हनीमून पर गए और गहरी खाई में राजा का शव मिला। बाद में पुलिस जांच में यह सामने आया कि कातिल कोई और नहीं बल्कि राज कुशवाहा और खुद पत्नी सोनम है। वहीं दूसरी तरफ अगर पुणे फोर्ट मर्डर की बात करें तो यहां केतन अग्रवाल की सगाई सिया गोयल से होती है। 2026 नवंबर में दोनों सात फेरे लेने वाले थे। जयपुर में 17 करोड़ रुपए खर्च करके उनका डेस्टिनेशन भी तय कर दिया गया था मेहमानों की लंबी लिस्ट थी और प्राइवेट जेट तक तैयार हो गए थे।

क्या शादी का हो सकता है यूं खतरनाक अंत

सिया ने इन सब सपनों पर विराम लगा दिया क्योंकि 18 जून को लोहागढ़ किले में ट्रेकिंग के दौरान केतन की हत्या कर दी गई। शुरुआत में यह दुर्घटना बताया जा रहा था लेकिन अब सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर पता चलता है कि इस घटना को अंजाम दिया गया। इसके लिए सिया ने अपने जन्मदिन को चुना था जहां केतन अग्रवाल अपनी होने वाली पत्नी को एक के बाद एक सरप्राइज दे रहे थे लेकिन उन्हें नहीं पता था कि वह सपना एक डरा देने वाली हकीकत बनने वाली है। 26 साल की इस लड़के की मौत ने हर किसी को नि:शब्द कर दिया है। फिलहाल पुलिस इसकी कार्रवाई में जुटी है लेकिन अगर केतन अग्रवाल केस की तुलना करें तो दोनों में ही प्यार, धोखा, शादी, बॉयफ्रेंड और मर्डर की समानताएं हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow Fire Incident

जून 24, 2026

Punjab News

जून 23, 2026

Punjab News

जून 23, 2026

Rashifal 24 June 2026

जून 23, 2026

कल का मौसम 24 June 2026

जून 23, 2026

Punjab News

जून 23, 2026