---Advertisement---

Dhirendra Shastri का शायराना अंदाज! ‘बुर्के वाली’ को लेकर कह दिया कुछ ऐसा कि छिड़ गया नया तमाशा; जानें पूरा प्रकरण

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर Dhirendra Shastri का शायराना अंदाज सामने आया है। धीरेन्द्र शास्त्री ने 'बुर्के वाली' का जिक्र कर हिंदू युवतियों से खास अपील की है। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर ने इशारों-इशारों में लव जिहाद को लेकर बड़ा इशारा किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 4, 2025 4:31 अपराह्न

Dhirendra Shastri
Follow Us
---Advertisement---

Dhirendra Shastri: सनातन के सजग प्रहरी के रूप में खुद की पहचान काबिज कर चुके बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर की एक टिप्पणी से सनसनी मची है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में धीरेन्द्र शास्त्री ‘बुर्के वाली’ का जिक्र कर शायराना अंदाज में नजर आए हैं। धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने साफ तौर पर हिंदू युवतियों से कहा है कि दुर्गा बनना, काली बनना, लेकिन बुर्के वाली न बनना। Dhirendra Shastri का ये बयान ‘लव जिहाद’ की ओर इशारा कर रहा है। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर ने साफ तौर कहा है कि हिंदू युवतियों के खिलाफ राजिश रचते हुए योजनाबद्ध तरीके से लव जिहाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे बचने और लव जिहाद पर रोक लगाने की जरूरत है। धीरेन्द्र शास्त्री के इस बयान को लेकर नए सिरे से तमाशा छिड़ गया है और प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।

बुर्के वाली का जिक्र कर Dhirendra Shastri ने कह दी बड़ी बात

लव जिहाद के बढ़ते मामलों को देखते हुए बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर की सख्त प्रतिक्रिया सामने आई है। सधी अंदाज में टिप्पणी करते हुए धीरेन्द्र शास्त्री ने हिंदू युवतियों से कहा है कि वे दुर्गा बने, काली बने, लेकिन ‘बुर्के वाली’ न बनें। इसका आशय लव जिहाद से है।

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर Dhirendra Shastri ने कहा है कि लव जिहाद की साजिश और योजनाबद्ध तरीके से थूक जिहाद, लैंड जिहाद जैसे षड्यंत्र आज कल चल रहे हैं। हिंदू बेटियों को प्रेम के झूठे जाल में फंसाने और अंतत: उन्हें मौत के घाट उतारने का दौर जारी है। ऐसे में ये जरूरी है कि हिंदू युवतियां ऐसे झूठे जाल में न फंसे और ऐसा करने वालों के मंसूबों को सफल न होे दें। धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने ये बातें बुरहानपुर में हिंदू बेटी की नृशंस हत्या के बाद कही है।

धीरेन्द्र शास्त्री के नए बयान से छिड़ा घमासान

सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर जारी है। एक्स प्लेटफॉर्म पर धीरेन्द्र शास्त्री की टिप्पणी को लेकर नया तमाशा छिड़ सा गया है। तमाम ऐसे यूजर्स हैं जो अपने-अपने हिस्से का पक्ष रखते हुए Dhirendra Shastri की टिप्पणी को सही या गलत की संज्ञा दे रहे हैं। कईयों का कहना है कि बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर खुलकर हिंदू युवतियों को चेताने का काम कर रहे हैं जो कि अच्छा कदम हैं। वहीं कई ऐसे यूजर्स हैं जो धीरेन्द्र शास्त्री की टिप्पणी को आपसी सौहार्द के लिए खतरा बता रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसे खुलकर बयानबाजी करने से सामाजिक सौहार्द पर असर पड़ सकता है। ऐसे में बयानों से बचना चाहिए।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026