---Advertisement---

Dhirendra Shastri ने RSS की तारीफ में गढ़े कसीदे! मोहन भागत की मौजूदगी में हिंदुओं से 4 बच्चे पैदा करने की अपील कर कही बड़ी बात

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर Dhirendra Shastri ने नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान RSS की तारीफ में कसीदे गढ़े हैं। धीरेन्द्र शास्त्री ने इस दौरान हिंदुओं से 4 बच्चे पैदा करने और उनमें से एक बच्चा संघ को देने की अपील की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 25, 2026 3:01 अपराह्न

Dhirendra Shastri
Follow Us
---Advertisement---

Dhirendra Shastri: संघ के गढ़ कहे जाने वाले नागपुर से फिर एक बयान सामने आया है जिसको लेकर सनसनी मची है। ये बयान किसी राजनेता ने नहीं, बल्कि लोकप्रिय कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री ने दिया है। दरअसल, बागेश्वर बाबा नागपुर में भारतदुर्गा मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उनके साथ आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत भी मौजूद रहे। संघ प्रमुख की मौजूदगी में ही धीरेन्द्र शास्त्री ने संगठन की सराहना की है। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर ने इस दौरान हिंदुओं से कम से कम 4 बच्चे पैदा करने की सलाह देते हुए बड़ी बात कही है।

हिंदुओं से 4 बच्चे पैदा करने की अपील कर Dhirendra Shastri ने कही बड़ी बात

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर ने आज नागपुर की धरती से फिर हिंदुओं को चार बच्चे पैदा करने की सलाह दी है। आरएसएस की तारीफ करते हुए धीरेन्द्र शास्त्री ने इस बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि “जब कहीं आपदा आती है, तो लोग अपनी जान लेकर भाग जाते हैं। लेकिन संघ के कार्यकर्ता वहां पहुंचकर लोगों की जान बचाते हैं। ऐसे में आप चार बच्चे पैदा करो और उनमें से एक आरएसएस को दे दो ताकि वो दूसरों को बचाने के काम आए।” धीरेन्द्र शास्त्री जब अपना संबोधन कर रहे थे तब मंच पर उनके साथ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद थे।

नागपुर की धरती से भरी अखंड भारत की हुंकार!

कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री ने नागपुर की धरा से अखंड भारत की हुंकार भरी है। उन्होंने भारतदुर्गा मंदिर के शिलान्यास को ऐतिहासिक बताते हुए इसे सनातन के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि मेरी प्रार्थना है कि भारत संतमय और भगवामय रहे और हम जल्द ही अखंड भारत की ओर बढ़ें। नागपुर की धरती से बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर का यूं अखंड भारत के लिए हुंकार भरना खबरों में है। जब धीरेन्द्र शास्त्री मंच से अपना पक्ष रख रहे थे तब मोहन भागवत, सीएम देवेन्द्र फडणवीस, नितिन गडकरी, स्वामी अवधेशानंद गिरी समेत तमाम दिग्गज कार्यक्रम में मौजूद थे।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

US-Iran War

जून 27, 2026

Ram Mandir Chanda Chori

जून 27, 2026

Siya Goyal 

जून 27, 2026

Punjab News

जून 26, 2026

Punjab News

जून 26, 2026