---Advertisement---

Diwali 2023: भारत के साथ भारतीय त्योहारों के भी मुरीद हुए ब्रिटेन PM ऋषि सुनक, दिवाली पर दिए ये अहम संदेश

Diwali 2023: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के भारत के साथ संबंधों को लेकर चर्चा पूरे दुनिया में होती है। कहा जाता है कि पीएम सुनक भारतीयों के मुरीद हैं और उनकी जमकर तारीफ करते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 12, 2023 12:28 अपराह्न

diwali-2023
Follow Us
---Advertisement---

Diwali 2023: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के भारत के साथ संबंधों को लेकर चर्चा पूरे दुनिया में होती है। कहा जाता है कि पीएम सुनक भारतीयों के मुरीद हैं और उनकी जमकर तारीफ करते हैं। इसी क्रम में भारत के महापर्व के रुप में अपनी छाप छोड़ चुके दिवाली पर्व पर भी पीएम सुनक का अहम संदेश सामने आया है। ब्रिटेन के पीएम ने दिवाली को लेकर देश-दुनिया के अलग-अलग हिस्सों मे रहने वाले हिंदुओं और सिखों को इस महापर्व की बधाई दी है। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि ” अंधकार पर प्रकाश के विजय के प्रतीक के तौर दिवाली एक बेहतर कल के लिए प्रयास करने का प्रतीक है।”

दिवाली पर ब्रिटेन पीएम की अहम बात

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने दिवाली पर्वन को लेकर अहम बात कही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकाश पर्व पर लोग दीयों की रोशनी के साथ बेहतर भविष्य की उम्मीद भी करें। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि अंधकार पर प्रकाश के विजय के प्रतीक के रुप में मनाई जाने वाली दिवाली एक बेहतर कल के लिए प्रयास करने का प्रतीक भी है।

भारत के मुरीद ब्रिटेन पीएम

ब्रिटेन के पीएम भारत व भारतवासियों के मुरीद बताए जाते हैं। बीते महीनों ही ऋषि सुनक जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत आए थे। अपने भारत दौरे पर उन्होंने भारतीय लोगों के साथ व्यंजनों की भी खूब तारीफ की थी। इसके अलावा वो प्राचीन धर्म स्थलों में से एक अक्षरधाम मंदिर भी पहुंचे थे जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की थी। ऋषि सुनक ने अपने इस अनुभव को साझा करते हुए इसे बेहतर बताया था। इसके अलावा अन्य कई जगहों पर भी ब्रिटेन पीएम के सनातन संस्कृति की झलक सामने आ जाती है जिसको लेकर वे खूब सुर्खियों में भी रहते हैं।

दिवाली पर्व को लेकर ब्रिटेन पीएम के आलावा देश-दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से भी शुभकामनाएं प्रेषित की जा रही हैं। इस क्रम में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सीरिल रामाफोसा ने भी लोगों को दिवाली पर्व पर बधाई संदेश भेजे हैं। उन्होंने कहा है कि प्रकाश पर्व दिवाली को हम पूरे देश में मनाएंगे और साथ ही लोगों से अपील की है कि वे किसी पीड़ित व्यक्ति के जीवन में रोशनी और उम्मीद लाने की कोशिश करें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026