---Advertisement---

Diwali 2023: अयोध्या में भगवान राम का सीएम योगी ने किया राज्याभिषेक, कहा–देश का अनूठा कार्यक्रम बना दीपोत्सव

Diwali 2023: दीपों से जगमग हुई पूरी अयोध्या, सीएम योगी ने भगवान राम का किया राज्याभिषेक

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: नवम्बर 11, 2023 8:04 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Diwali 2023: देश भर में दिवाली को लेकर लोगों में अलग ही तरह का उत्साह देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही बाजारों में भारी भीड़ लगी हुई है। बाजारों को साज सजावट वाली चीजों से दुल्हन की तरह सजाया गया है। ठीक बंजारों की तरह ही प्रभु राम की नगरी यानी कि अयोध्या भी अब दुल्हन की तरह सज कर तैयार है।

अयोध्या में मनाया जा रहा है सातवां दीपोत्सव

बता दें कि अयोध्या में सातवां दीपोत्सव मनाया जा रहा है।इसी दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान राम का संकेत राज्याभिषेक किया। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, संत समाज बॉलीवुड एक्ट्रेस आशा पारिख मौजूद रहीं और उन्होंने राम दरबार का तिलक किया।

बता दें कि जिस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और बृजेश पाठक ने भगवान राम का राज्याभिषेक किया। उस दौरान 100 से ज्यादा देशों में इसका लाइव प्रसारण किया गया। बता दें कि कार्यक्रम में 54 देश के राज नायक।। भी शामिल हुए हैं। भगवान श्री राम का राजस्व अभिषेक करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या वीडियो और प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम राम के वनवास को स्मरणीय बनाने और राज्याभिषेक को जीवंत करने के लिए धन्यवाद भी कहा।

‘आज दीपोत्सव अनूठा कार्यक्रम बना’

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि सात साल पहले दीपोत्सव कार्यक्रम शुरू करने के लिए असमंजस की स्थिति थी। आज एक भारत श्रेष्ठ भारत के आधार पर देश का अनूठा कार्यक्रम बन गया है। पिछले वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कार्यक्रम के साक्षी बने थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले दो माह में रामलला 500 वर्ष बाद विराजमान होंगे। उन्होंने बताया कि अयोध्या धाम में इस समय तीस हजार 500 करोड़ की परियोजनाएं चल रही हैं, आने वाले समय में करीब 50 हजार से ज्यादा की हो जाएगी।

आगे सीएम ने कहा कि अयोध्या में रोजगार के असीम अवसर भी मिलेंगे। आगे उन्होंने कहा कि अयोध्या आंदोलन सदी का सबसे बड़ा सांस्कृतिक अभियान रहा है। विश्व हिंदू परिषद से लेकर गोरक्ष धाम सबका आंदोलन में योगदान रहा है। अयोध्या वासियों की जिम्मेदारी बनती है कि प्रधानमंत्री मोदी का रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आगमन पर दीपोत्सव की तरह स्वागत होना चाहिए। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान भी दीपोत्स्व कार्यक्रम को जारी रखा गया। फ्री में अनाज, फ्री में वैक्सीन प्रधानमंत्री मोदी ने दिया। उन्होंने कहा कि भेदभाव के बिना शासन का लाभ पहुंचाया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026