---Advertisement---

Laura Loomer का यू-टर्न! भारतीयों पर दिए विवादित बयान को लेकर झुकीं ट्रंप समर्थक, इस्लामी आतंकवाद का जिक्र कर पाकिस्तान को लताड़ा

कट्टर ट्रंप समर्थक Laura Loomer ने नई दिल्ली में आयोजित एक कॉन्क्लेव के दौरान भारतीयों पर दिए विवादित बयान पर माफी मांगी है। लौरा लूमर ने साथ ही पाकिस्तान को खुले मंच से ललकारते हुए आतंकवाद का निर्यातक देश बताया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 14, 2026 5:37 अपराह्न

Laura Loomer
Follow Us
---Advertisement---

Laura Loomer: मुखरता के साथ दुनिया भर के ज्वलंतशील मुद्दों पर अपना पक्ष रखने वाली लौरा लूमर भारत दौरे पर हैं। यहां उन्होंने नई दिल्ली में आयोजित इंडिया टूडे कॉन्क्लेव में हिस्सा लिया है। प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप की करीबी माने जाने वाली लौरा लूमर ने खुले मंच से उन तमाम विवादित बयानों के लिए माफी मांगी है जिसका केन्द्र भारतीय मूल के लोग थे।

लूमर ने साफ तौर पर कहा है कि उन्हें ऐसे बयानों से बचना चाहिए था। लौरा लूमर ने साथ ही पाकिस्तान को सार्वजनिक मंच से लताड़ा है। प्रेसिडेंट ट्रंप की समर्थक ने अमेरिका को पाकिस्तान से दूर रहने की नसीहत भी दी है। बकौल लौरा लूमर पाकिस्तान इस्लामी आतंकवाद का सबसे बड़ा निर्यातक है। ये दर्शाता है कि पड़ोसी मुल्क को किस कदर फजीहत झेलना पड़ रहा है।

भारतीयों पर दिए विवादित बयान को लेकर ट्रंप समर्थक Laura Loomer का यू-टर्न!

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुखर रहने वालीं ट्रंप समर्थक लौरा लूमर का यू-टर्न देखने को मिला है। उन्होंने पूर्व में भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। लौरा लूमर ने भारतीय प्रवासियों को थर्ड-वर्ल्ड इनवेडर्स यानी तीसरी दुनिया के घुसपैठिए कहते हुए बॉलीवुड का भी मजाक उड़ाया था। हालांकि, अब उन्होंने यू-टर्न लिया है।

नई दिल्ली में आयोजित इंडिया टूडे कॉन्क्लेव का हिस्सा बनते हुए लौरा लूमर ने स्वीकारा है कि उन्हें ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी। उन्होंने अपने विवादित बयानों से यू-टर्न लेते हुए खुले मंच से माफी मांगी है। लौरा लूमर ने अपने सभी नस्लभेदी व आपत्तिजनक टिप्पणियों को गलत बताते हुए भारतीयों के प्रति खेद व्यक्त किया है। उन्होंने एच-1 बीजा पर अपना स्टैंड बरकरार रखा है।

इस्लामी आतंकवाद का जिक्र कर पाकिस्तान पर भड़क उठीं ट्रंप समर्थक!

इंडिया टूडे कॉन्क्लेव के दौरान ही लौरा लूमर ने इस्लामी आतंकवाद का जिक्र कर पाकिस्तान को जमकर फटकार लगाई है। ट्रंप समर्थक व अमेरिकी सोशल मीडिया एक्टिविस्ट ने कहा कि “पाकिस्तान का सबसे बड़ा निर्यात इस्लामी आतंकवाद है। मेरा मानना ​​है कि अमेरिका को पाकिस्तानी सरकार के साथ नजदीकी नहीं बढ़ानी चाहिए।”

लौरा लूमर ने आगे पाकिस्तान पर जिहादी और शरिया समर्थक मुल्क होने का आरोप लगाया। उन्होंने मुखर तौर पर कहा कि दुनिया में कहीं भी आतंकी हमलें होते हैं, तो उनके तार पाकिस्तान से जुड़ते हैं। लूमर ने पाकिस्तान को आतंकवाद की जड़ बताते हुए पीएम शहबाज शरीफ को इशारों ही इशारों में लताड़ लगा दी है जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अगस्त 2, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 2, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 2, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 2, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 2, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 2, 2026