---Advertisement---

Election 2023: कर्नाटक समेत इन 4 राज्यों में कल होगा मतदान, यहां जानिए पूरा सियासी समीकरण

कर्नाटक में कल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके साथ ही 4 राज्यों में उपचुनाव को लेकर भी वोटिंग होगी। यहां जानिए पूरा सियासी समीकरण।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मई 9, 2023 1:08 अपराह्न | Updated: मई 9, 2023 1:45 अपराह्न

Election 2023
Follow Us
---Advertisement---

Election 2023: कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों पर कल यानी बुधवार को मतदान होना है। इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। विधानसभा चुनाव के अलावा चार राज्यों में कुछ सीटों पर उपचुनाव भी होना है। यहां भी कल यानी 10 मई को ही मतदान का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 13 मई को परिणाम की घोषणा होगी।

इन राज्यों में हो रहा उपचुनाव

गौर हो कि कल यानी बुधवार को उत्तर प्रदश की स्वार टांडा और छानबे सीट, ओडिशा में झारसुगुड़ा, पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट और मेघालय की सोहियोंग विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने काफी मेहनत की है। चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक पार्टियों के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। साथ ही जमकर सियासी बाण छोड़े गए।

जालंधर लोकसभा सीट पर चतुष्कोणीय मुकाबला

बता दें कि पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट पर चारकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। कांग्रेस के संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। इस सीट से कांग्रेस ने संतोख सिंह चौधरी की पत्नी को टिकट दिया है। बीजेपी ने इंदर इकबाल सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। आप की ओर से सुशील कुमार रिंकू मैदान में हैं। साथ ही अकाली दल ने डॉ. सुखविंदर सिंह सुक्खी को टिकट दिया है। यहां आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच दिलचस्प मुकाबला है। चुनाव प्रचार के दौरान सभी पार्टियों ने खूब मेहनत की है। वहीं, आम आदमी पार्टी की ओर से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। केजरीवाल ने आप प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो भी किया। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली।

ये भी पढ़ेंः NIA Raids: PFI और टेरर फंडिंग को लेकर एनआईए का एक्शन, जम्मू-कश्मीर और तमिलनाडु में छापेमारी

यूपी में दो पार्टी आमने-सामने

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की स्वार टांडा और मिर्जापुर की छानबे सीट पर उपचुनाव होना है। यहां समाजवादी पार्टी और अपना दल (एस) के बीच कांटे की टक्कर है। स्वार टांडा सीट पर सपा नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम की सदस्यता रद्द होने के कारण उपचुनाव हो रहा है। वहीं, छानबे विधानसभा सीट पर अपना दल (एस) से विधायक राहुल कोल की निधन के बाद उपचुनाव हो रहा है। स्वार टांडा सीट से अपना दल (एस) के शफीक अहमद अंसारी, सपा के अनुराधा चौहान, पीस पार्टी से डॉ. नाजिया सिद्दिकी और तीन निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। वहीं, छानबे विधानसभा सीट पर अपना दल (एस) ने दिवंगत विधायक की पत्नी रिंकी कोल को चुनावी मैदान में उतारा है। रिंकी कोल का मुकाबला सपा प्रत्याशी पिंकी कोल से है।

ओडिशा के झारसुगुड़ा सीट पर उपचुनाव

ओडिशा के झारसुगुड़ा विधानसभा सीट से कुल 9 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। यहां बीजेडी से दीपाली दास, भारतीय जनता पार्टी से तन्खाधर त्रिपाठी चुनावी मैदान में हैं। वहीं, कांग्रेस ने तरुण पांडेय को टिकट दिया है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की हत्या के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। बीजेडी ने दिवंगत मंत्री की बेटी दीपाली दाल को अपना प्रत्याशी बनाया है।

मेघालय के सोहियोंग विधानसभा सीट पर उपचुनाव

मेघालय के सोहियोंग विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। यहां से कुल 6 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इस सीट का नेतृत्व एच. डोनकुपर रॉय लिंगदोह कर रहे थे। इनके निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। सिंशार लिंगदोह जो यूडीपी से हैं वो चुनावी मैदान में हैं।

ये भी पढ़ें: Khargone Bus Accident: खरगोन में भीषण सड़क हादसा, 15 लोगों की मौत…शिवराज सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

MP Board Result 2026

मार्च 29, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 29, 2026