---Advertisement---

Fali S Nariman: विख्यात वकील ने दुनिया को कहा अलविदा, इंदिरा गांधी सरकार के फैसले के खिलाफ दिया था इस्तीफा

Fali S Nariman: देश के दिग्गज वकीलों में से एक फली एस नरीमन (Fali S Nariman) का इंतकाल हो गया है। उन्होंने बुधवार को 95 साल की आयु में आखिरी बार सांस ली। आपको बता दें कि उनके कार्यालय से ये जानकारी सामने आई है। Fali S Nariman इंदिरा सरकार में थे एएसजी सुप्रीम कोर्ट ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 21, 2024 10:48 पूर्वाह्न

Fali S Nariman
Follow Us
---Advertisement---

Fali S Nariman: देश के दिग्गज वकीलों में से एक फली एस नरीमन (Fali S Nariman) का इंतकाल हो गया है। उन्होंने बुधवार को 95 साल की आयु में आखिरी बार सांस ली। आपको बता दें कि उनके कार्यालय से ये जानकारी सामने आई है।

Fali S Nariman इंदिरा सरकार में थे एएसजी

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के वरिष्ठ वकील फली एस नरीमन ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी सरकार में एडिशनल सॉलिसिटर जनरल यानी एएसजी (ASG) पद पर रहे थे। फली एस नरीमन के बेटे रोहिंटन नरीमन भी सुप्रीम कोर्ट के जज रह चुके हैं। रोहिंटन नरीमन फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के जज है।

कपिल सिब्बल ने लिखी पोस्ट

देश के फेमस वकील कपिल सिब्बल ने फली एस नरीमन के निधन पर एक्स (ट्विटर) पर लिखा, ‘भारत के एक महान सपूत का निधन. न केवल हमारे देश के सबसे महान वकीलों में से एक, बल्कि बेहतरीन इंसानों में से एक, जो सभी से ऊपर एक महान व्यक्ति की तरह खड़ा था। उनके बिना कोर्ट के गलियारे कभी भी पहले जैसे नहीं रहेंगे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’

अभिषेक मनु सिंघवी ने पोस्ट कर किया याद

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकीलों में से एक अभिषेक मनु सिंघवी ने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा, ‘एक युग का अंत, फालिनरीमन का निधन, एक जीवित किंवदंती जो कानून और सार्वजनिक जीवन में हमेशा लोगों के दिल और दिमाग में रहेगी। अपनी सभी विविध उपलब्धियों के अलावा, वह अपने सिद्धांतों पर अटल रहे और एक कुदाल को एक कुदाल कहा, यह गुण उनके प्रतिभाशाली बेटे रोहिंटन द्वारा साझा किया गया है।’

Fali S Nariman का वकालत करियर

बताया जाता है कि फली एस नरीमन ने अपने करियर की शुरुआत नवंबर 1950 में बॉम्बे हाईकोर्ट से की थी। 1961 में उन्हें वरिष्ठ वकील के तौर पर नामित किया गया। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने लगभग 70 सालों तक वकालत की।

साल 1972 में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में वकील के तौर पर काम शुरू किया। इसके बाद ही उन्हें भारत का एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) नियुक्त किया गया। साल 1991 में फली एस नरीमन को वकालत के क्षेत्र में शानदार काम के लिए पद्म भूषण और 2007 में पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इमरजेंसी के विरोध में दिया था इस्तीफा

फली एस नरीमन को को भारतीय न्यायपालिका का भीष्म पितामह भी कहा जाता था। जानकारी के मुताबिक, नरीमन ने 1975 में इंदिरा गांधी सरकार के इमरजेंसी लागू करने के फैसले का विरोध किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने इमरजेंसी लागू करने के विरोध में एएसजी पद से इस्तीफा भी दिया था। नरीमन कानूनी दिग्गज होने के साथ ही राज्यसभा भी जा चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026