---Advertisement---

Farmer Protest: किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच आज भारत बंद का ऐलान, सरकार और किसान नेताओं के बीच बातचीत बेनतीजा!

Farmer Protest: कई प्रदर्शनकारी किसान यूनियनों ने आज ‘भारत बंद’ का ऐलान किया है, जिसके कारण दिल्ली-एनसीआर में प्रतिबंध लगाए गए हैं। आपको बता दें कि क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है जो एक समय में पांच या अधिक लोगों के बड़े जमावड़े पर प्रतिबंध लगाती है। गौरतलब है कि गुरूवार को ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 16, 2024 1:13 अपराह्न

Farmer Protest
Follow Us
---Advertisement---

Farmer Protest: कई प्रदर्शनकारी किसान यूनियनों ने आज ‘भारत बंद’ का ऐलान किया है, जिसके कारण दिल्ली-एनसीआर में प्रतिबंध लगाए गए हैं। आपको बता दें कि क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है जो एक समय में पांच या अधिक लोगों के बड़े जमावड़े पर प्रतिबंध लगाती है। गौरतलब है कि गुरूवार को किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच तीसरे दौर की बैठक हुई। खबरों के मुताबिक यह बातचीत भी बेनतीजा निकली।

Farmer Protest के बीच दिल्ली-गाजीपुर सीमा पर लगा तगड़ा जाम

गौरतलब है कि Farmer Protest के बीच आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि दिल्ली-गाजियाबाद सीमा पर भारी ट्रैफिक जाम देखा गया क्योंकि पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों ने किसानों के विरोध के बीच राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी है। वहीं Farmer Protest के बीच दिल्ली-एनसीआर में धारा में 144 लागू की गई है।

किसानों ने किया भारत बंद का ऐलान

Farmer Protest
फाइल फोटो प्रतिकात्मक

आपको बताते चले कि सुबह 6 बजे से शुरू हो चुका ‘भारत बंद’ शाम 4 बजे तक प्रभावी रहेगा। प्रदर्शनकारी किसान दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक प्रमुख भारतीय सड़कों पर विशाल ‘चक्का जाम’ में भाग लेंगे। इसके अलावा मनरेगा, ग्रामीण कार्यालय, गांव की दुकानों बंद रहेगी। वहीं इस बंद  का असर मेडिकल दुकाने, अखबारों की सप्लाई, बोर्ड परीक्षांए पर नही पड़ेगा।

पंजाब में सड़कों पर नही दिखी बस

संयुक्त किसान मोर्चा के ‘भारत बंद’ के आह्वान के जवाब में आज सुबह पंजाब में कई बसें सड़कों से नदारद रहीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन एसकेएम बंद का  समर्थन कर रहे हैं।

सरकार और किसान नेताओं के बीच बातचीत बेनतीजा?

प्रदर्शनकारी किसान यूनियनों के नेताओं और तीन केंद्रीय मंत्रियों के बीच गुरुवार को पांच घंटे की बातचीत में कोई सफलता नहीं मिली। खबर के मुताबिक 18 फरवरी 2024 को फिर एक बार किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच बातचीत हो सकती है। हालांकि केंद्रीय मंत्रियों ने इस बातचीत को सकारात्मक बताया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026