---Advertisement---

Farmers Protest: ‘किसानों से तुरंत बातचीत..,’ खनौरी बॉर्डर पर जारी प्रदर्शन के बीच मान सरकार ने रखा पक्ष! जानें क्या कहा?

Farmers Protest: खनौरी और शंभू बॉर्डर पर किसानों का जत्था अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहा है। फॉर्मर्स प्रोटेस्ट का प्रमुख चेहरा हैं किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल। जगजीत सिंह किसानों का नेतृत्व करते हुए आमरण अनशन पर बैठे हैं जिससे उनकी तबियत भी बिगड़ती जा रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 4, 2025 6:03 अपराह्न

Farmers Protest
Follow Us
---Advertisement---

Farmers Protest: खनौरी और शंभू बॉर्डर पर किसानों का जत्था अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहा है। फॉर्मर्स प्रोटेस्ट का प्रमुख चेहरा हैं किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल। जगजीत सिंह किसानों का नेतृत्व करते हुए आमरण अनशन पर बैठे हैं जिससे उनकी तबियत भी बिगड़ती जा रही है। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने Farmers Protest को लेकर मजबूती से अपना पक्ष रखा है। कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुडियान ने आज इसी कड़ी में केन्द्रीय कृषि मंत्री से संवाद स्थापित कर किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की है। सीएम Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली सरकार ने स्पष्ट किया है कि “प्रदर्शनकारी किसानों से तुरंत बातचीत शुरू करने पर जोर दिया जाए।”

Farmers Protest को लेकर केन्द्र से पंजाब सरकार की खास बातचीत!

पंजाब सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुडियान ने फार्मर्स प्रोटेस्ट को गंभीरता से लेते हुए केन्द्र से संवाद स्थापित किया है। मंत्री गुरमीत सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात की है। इस दौरान Farmers Protest से जुड़े कई पहलुओं पर चर्चा की गई है। सीएम भगवंत मान के निर्देश पर केन्द्र से बातचीत करते हुए गुरमीत सिंह ने स्पष्ट किया है कि “वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन का जिक्र हुआ। पंजाब सरकार ने राज्यों के प्रति केंद्र की उचित जिम्मेदारी की बात करते हुए फार्मर्स प्रोटेस्ट से जुड़े मामले में किसानों से तुरंत बातचीत शुरू करने पर जोर दिया है।”

फार्मर्स प्रोटेस्ट को लेकर भगवंत मान सरकार का स्पष्ट रुख!

किसान आंदोलन को लेकर पंजाब सरकार पहले भी अपना रुख स्पष्ट कर चुकी हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीते दिनों चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किसान आंदोलन को एक गंभीर मसला बताया था। सीएम मान ने केन्द्र से अपील की थी कि आगे बढ़कर किसानों की मांग सुनी जाए। उन्होंने केन्द्र से फार्मर्स प्रोटेस्ट से जुड़े सभी मुद्दों पर प्राथमिकता से विचार करने की अपील भी की थी। AAP सरकार के कई जिम्मेदार अधिकारी सार्वजनिक मंचों से Farmers Protest का जिक्र कर चुके हैं। मान सरकार का कहना है कि किसान इस देश में अन्नदाता की भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनकी मांगों को सुनना और उन्हें प्राथमिकता देकर हल निकालना केन्द्र की जिम्मेदारी है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026