---Advertisement---

‘मैंने अच्छे दर्शन किए…’ J&K के पूर्व सीएम Farooq Abdullah ने मां वैष्णो देवी के दरबार में टेका मत्था; कटरा श्रीनगर Vande Bharat Train पर दी प्रतिक्रिया

Farooq Abdullah ने आज कटरा में स्थित मां वैष्णो देवी के दरबार मत्था टेका, इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की और अपनी प्रतिक्रिया दी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 11, 2025 12:01 अपराह्न

Farooq Abdullah
Follow Us
---Advertisement---

Farooq Abdullah: जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम Farooq Abdullah ने आज कटरा में स्थित मां वैष्णो देवी के दरबार मत्था टेका, इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बात की, और दर्शन के बाद अपनी खुशी जाहिर की, गौरतलब है कि बीते दिन यानि 10 जून को फारूक अब्दुल्ला ने नई नवेली कटरा श्रीनगर Vande Bharat Train में सफर किया और कटरा पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने अच्छे दर्शन किए और मुझे उम्मीद है कि हमें वह मिलेगा जिसके लिए मैंने प्रार्थना की थी। साथ ही उन्होंने कटरा से श्रीनगर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की भी जमकर तारीफ की।

मां वैष्णों देवी के दर्शन के बाद क्या बोले Farooq Abdullah

बता दें कि जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम ने मां वैष्णों देवी के दर्शन किए, दर्शन के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “मैंने अच्छे दर्शन किए और मुझे उम्मीद है कि हमें वह मिलेगा जिसके लिए मैंने प्रार्थना की थी। हम सभी चाहते हैं कि भारत आगे बढ़े ताकि हम उसका हिस्सा बन सकें। मैं शुरू हुई ट्रेन सेवा से बहुत खुश हूं।

मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए अधिक लोग आएंगे और इससे पर्यटन को भी मदद मिलेगी।”मैं शुरू हुई ट्रेन सेवा से बहुत खुश हूँ। माँ वैष्णो देवी के दर्शन के लिए ज़्यादा लोग आएंगे और इससे पर्यटन को भी मदद मिलेगी।”

कटरा श्रीनगर Vande Bharat Train पर भी पूर्व सीएम ने दी प्रतिक्रिया

बता दें कि बीते दिन से ही Farooq Abdullah कटरा श्रीनगर Vande Bharat Train की जमकर तारीफ कर रहे है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंन कहा था कि “यह जम्मू-कश्मीर को पूरे देश से जोड़ने का सबसे बड़ा तोहफा है। चेनाब ब्रिज पार करते समय मेरी आंखों में आंसू थे। आखिरकार वह दिन आ गया है जब हम कश्मीर से देश की यात्रा ट्रेन से कर सकेंगे। मैं इस पुल को बनाने वाले सभी श्रमिकों और इंजीनियरों को बधाई देना चाहता हूं”।

बताते चले कि जम्मू संभाग को कश्मीर से सीधे जोड़ने वाली दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 जून को कटरा रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। आलम यह है कि दोनों ट्रेनों में सीट फुल है, जो दिखाती है कि यात्री का यह यात्रा काफी पसंद आ रही है। वहीं अब जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला कटरा श्रीनगर वंदे भारत की जमकर तारीफ कर रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

MP Board Result 2026

मार्च 29, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 29, 2026

CM Mohan Yadav

मार्च 29, 2026