---Advertisement---

‘यह हमारे लिए सबसे बड़ा…’ J&K के पूर्व सीएम Farooq Abdullah ने कटरा श्रीनगर Vande Bharat Train में किया सफर; घाटी के लिए साबित होगा गेम चेंजर

Vande Bharat Train: जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम Farooq Abdullah ने नई नवेली कटरा श्रीनगर Vande Bharat Train में सफर किया। साथ ही उन्होंने ट्रेन की भी जमकर तारीफ की।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 10, 2025 11:30 पूर्वाह्न

Vande Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Train: पीएम मोदी द्वारा कटरा श्रीनगर वंंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन के बाद यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। आलम यह है कि कटरा से श्रीनगर चलने वाली दोनों Vande Bharat Train में सीटे फुल है। यानि यात्रियों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं आज जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री Farooq Abdullah ने इस ट्रेन में नौगाम रेलवे स्टेशन से कटरा तक का सफर किया। सफर के दौरान उन्होंने मीडिया से भी बात की और इस ट्रेन की जबरदस्त सराहना भी की। आपको बताएंगे की कैसे यह घाटी के लोगों के लिए यह गेम चेंजर साबित हो रहा है।

Farooq Abdullah ने कटरा श्रीनगर Vande Bharat Train में किया सफर

जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम Farooq Abdullah ने नई नवेली कटरा श्रीनगर Vande Bharat Train में सफर किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बात की, मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि “मुझे बहुत खुशी है कि मैं कटरा जाने वाली इस ट्रेन से यात्रा कर रहा हूँ। यह हमारे लिए सबसे बड़ा फायदा हुआ है। दो चीजें एक टूरिस्ट के लिए और जम्मू कश्मीर के आवाम के लिए कि हम आजादी से जा सकेंगे।

सड़क मार्ग से यात्रा करना कठिन है और हवाई यात्रा की कीमतें बहुत अधिक हैं। यह ट्रेन हमें बहुत लाभ पहुँचाने वाली है।” मालूम हो कि अब जम्मू कश्मीर में उमर अब्दुल्ला सीएम है, जो फारूक अब्दुल्ला के बेटे है।

कटरा श्रीनगर वंंदे भारत ट्रेन घाटी के लोगों के लिए कैसे साबित होगा गेम चेंजर

गौरतलब है कि कटरा श्रीनगर वंंदे भारत चलने के बाद घाटी के लोगों को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है, अगर इस ट्रेन के स्टॉपेज की बात करें तो सुरक्षा कारणों से इस ट्रेन का ठहराव केवल बनिहाल रेलवे स्टेशन पर है, वहीं उम्मीद की जा रही है, आने वाले दिनों में इस ट्रेन के ठहराव में बढ़ोतरी हो सकती है। गौरतलब है कि इससे पहले केवल जम्मू से सड़क या हवाई जहाज के माध्यम से ही कश्मीर पहुंचा जा सकता था, लेकिन अब इस ट्रेन के चलने से अन्य राज्यों से श्रीनगर की दूरी बेहद कम हो गई है।

इसके अलावा घाटी के लोगों को जबरदस्त रोजगार मिल रहा है क्योंकि अब तीनों की तरह से याात्री श्रीनगर पहुंच रहे है। साथ ही माना जा रहा है कि आने वाले महीनों में यहां पर्यटकों की और भीड़ उमड़ सकती है। यानि यह साफ है कि आने वाले दिनों में घाटी के लोगों के लिए रूट गेम चेंजर साबित होने जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

जून 26, 2026

Venezuela Earthquakes

जून 26, 2026

India-US Trade Deal

जून 25, 2026

Varanasi Ropeway

जून 24, 2026

Noida International Airport

जून 23, 2026

Delhi News

जून 21, 2026