---Advertisement---

Lucknow News: दिवाली से पहले राजधानी में खरीदे अपने सपनों का घर, मात्र इतने लाख रूपये से शुरू, जानें सबकुछ

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में अपने सपनों का घर खरीदने की योजना बना रहे हैं लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 24, 2026 6:15 अपराह्न

Lucknow News
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow News: दिवाली से पहले अगर आप राजधानी लखनऊ में अपने सपनों का घर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए आवासीय परियोजनाओं से जुड़ी यह जानकारी महत्वपूर्ण हो सकती है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) शहर में अलग-अलग बजट और जरूरतों के हिसाब से आवासीय योजनाओं पर काम कर रहा है।

इनमें किफायती फ्लैट से लेकर प्रीमियम अपार्टमेंट तक शामिल हैं। वहीं अगर आवेदन की बात करें तो इसकी अंतिम तारीख 7 अक्टूबर 2026 है। प्राधिकरण शहर के विभिन्न इलाकों में आवासीय परियोजनाओं की योजना बना रहा है।

लखनऊ में खरीदें सपनों का घर

एलडीए ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “एक नया पता। एक बेहतर लाइफ़स्टाइल। पेश है ऐशबाग़ स्क्वायर – लखनऊ के बीचों-बीच सोच-समझकर बनाए गए घर, जहाँ मॉडर्न लाइफ़स्टाइल, खुले-खुले इंटीरियर और भरोसेमंद डेवलपमेंट का संगम है।

एक ऐसी लाइफ़स्टाइल का अनुभव करें जहाँ आराम के साथ कनेक्टिविटी और क्वालिटी के साथ सुविधा मिलती है। ऐशबाग़ स्क्वायर – स्थिरता। जगह। भरोसा। रजिस्ट्रेशन के लिए यहाँ जाएँ – http://registration.ldalucknow.in रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख – 7 अक्टूबर, 2026 है”।

इन जगहों पर भी खरीदे घर

लखनऊ में प्रीमियम आवास की तलाश कर रहे लोगों के लिए भी कई परियोजनाएं प्रस्तावित हैं।

  • ऐशबाग स्क्वायर – मिल रोड, ऐशबाग में 384 तीन बेडरूम वाले फ्लैट प्रस्तावित हैं। प्रत्येक फ्लैट का क्षेत्रफल लगभग 1,900 वर्ग फुट और बताई गई कीमत करीब 1.11 करोड़ रुपये है।
  • पार्क व्यू अपार्टमेंट – बसंत कुंज में प्रस्तावित इस परियोजना में तीन बेडरूम और सर्वेंट रूम वाले विकल्प शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कीमत लगभग 75 लाख से 95 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
  • नौटिका ग्रीन्स – सीजी सिटी में प्रस्तावित इस परियोजना की संशोधित योजना में 500 फ्लैट और 20 पेंटहाउस शामिल हैं।

इन परियोजनाओं की निर्माण स्थिति, आवेदन प्रक्रिया और अंतिम कीमतों में बदलाव संभव है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

नवम्बर 8, 2026

Punjab News

नवम्बर 8, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 8, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 8, 2026

Delhi Pollution 

नवम्बर 8, 2026

Rashifal 8 November 2026

नवम्बर 7, 2026