---Advertisement---

Delhi News: कर्मयोगी आवास योजना के तहत दिल्ली में खरीदे अपने सपनों का घर, 900 फ्लैट आवंटित, डीडीए ने दी अहम जानकारी, जानें सबकुछ

कर्मयोगी आवास योजना के तहत दिल्ली में 900 फ्लैट आवंटित। DDA की नई जानकारी के साथ जानें पात्रता, कीमत, लोकेशन और अपने सपनों का घर खरीदने की पूरी प्रक्रिया।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 25, 2026 3:44 अपराह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News:  अगर आप भी दिल्ली में अपना सपनों का घर लेने की सोच रहे है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। डीडीए यानि ( दिल्ली विकास प्राधिकरण) कर्मयोगी आवास योजना 2025 के अंतर्गत 936 नए फ्लैट खरीदारों के लिए आवंटित किए जा रहे है। यानि अगर कोई सस्ते दाम पर घर लेने की सोच रहा है तो उसके लिए यह एक वरदान साबित होने जा रहा है। सबसे खास बात है कि लोकेशन भी काफी प्राइम है, यानि दिल्ली-एनसीआर आने जाने में भी काफई आसानी होगी। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

घर खरीदारी के लिए योग्ता

डीडीए द्वारा दी जानकारी के अनुसार अगर योग्ता की बात करें तो –

  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु वयस्कता की आयु प्राप्त हो चुकी होनी चाहिए, अर्थात् आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तक उसकी आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी होनी चाहिए और वह कानूनी रूप से अनुबंध करने में सक्षम होना चाहिए।
  • आवेदक सेवारत या सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी होना चाहिए, जिसमें केंद्र सरकार, राज्य सरकारें, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू), सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (पीएसबी), स्थानीय निकाय, स्वायत्त निकाय, विश्वविद्यालय और इसी तरह के संस्थानों के कर्मचारी शामिल हैं।
  • आवेदक को आवेदन पत्र में केवल अपने नाम से किसी भी बैंक में अपने बचत खाते का विवरण देना चाहिए।
  • आवेदक को आवेदन पत्र में केवल अपने नाम से किसी भी बैंक में अपने बचत खाते का विवरण देना चाहिए।
  • आवेदक के पास आयकर अधिनियम के प्रावधानों के तहत आवंटित स्थायी खाता संख्या (पैन) होनी चाहिए और इसे आवेदन पत्र में उल्लिखित किया जाना चाहिए।
  • यह सलाह दी जाती है कि यदि कोई सह-आवंटी हो, तो उसे प्रक्रिया में सुगमता के लिए बाद के चरण की तुलना में आवेदन के चरण में ही जोड़ना बेहतर होगा।

कैसे करें अप्लाई – Delhi News

  • इच्छुक व्यक्तियों को डीडीए के आवास पोर्टल (https://eservices.dda.org.in) पर जाना होगा,
    पैन और अन्य विवरणों का उपयोग करके लॉगिन क्रेडेंशियल बनाना होगा, और उसके बाद लॉगिन करके डीडीए कर्मयोगी आवास योजना 2025 के लिए अपना पंजीकरण कराना होगा।
  • इसके लिए उन्हें 2,500/- रुपये (जीएसटी सहित) का भुगतान करना होगा।
  • यह राशि ऑनलाइन भुगतान की जानी है और अप्रतिदेय है। पंजीकरण 19.12.2025 से शुरू होगा।
  • आवास पोर्टल पर पहले से पंजीकृत आवेदकों को पंजीकरण शुल्क दोबारा भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।
  • ये सभी फ्लैट रहने के लिए तैयार स्थिति में हैं।
  • इच्छुक व्यक्ति https://eservices.dda.org.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और उन्हें ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर एक विशिष्ट फ्लैट बुक करने का विकल्प मिलेगा।
  • विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत प्रत्येक फ्लैट के लिए बुकिंग राशि इस प्रकार है –
    3-बीएचके फ्लैट के लिए: 10,00,000/- रुपये (दस लाख रुपये मात्र)
    2-बीएचके फ्लैट के लिए: 4,00,000/- रुपये (चार लाख रुपये मात्र)
    1-बीएचके फ्लैट के लिए: 50,000/- रुपये (पचास हजार रुपये मात्र)

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति डीडीए की अधिकारिक वेबसाइट http://dda.gov.in पर जाकर सारी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 11 June 2026

जून 10, 2026

कल का मौसम 11 June 2026

जून 10, 2026

Bullet Train

जून 10, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 10, 2026

Anurag Dhanda

जून 10, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 10, 2026