---Advertisement---

Lucknow News: अटल नगर योजना के तहत मात्र इतने लाख में खरीदें चमचमाता 2 बीएचके फ्लैट, चेक करें रजिस्ट्रेशन तारीख व अन्य महत्वपूर्ण डिटेल

Lucknow News: लखनऊ में घर खरीदारों को एलडीए ने बड़ा तोहफा दिया है। अटल नगर योजना के तहत मात्र 9 लाख में अपने सपनों का घर खरीद सकते है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 18, 2026 4:59 अपराह्न

Lucknow News
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow News: अगर आप भी नवाबों के शहर लखनऊ में अपने सपनों का घर खरदीने की सोच रहे है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। बता दें कि एलडीए यानि लखनऊ विकास प्राधिकरण की तरफ से समय-समय पर खरीदारों के लिए नई-नई योजना बेहद सस्ते दामों पर लाई जाती है। इसी बीच एलडीए की तरफ से एक बार फिर अपनी अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम ‘अटल नगर योजना’ में कुल 630 फ्लैटों के लिए पंजीकरण खोलने जा रहा है। यानि घर खरीदने के इच्छुक बेहद सस्ते दामों में अपना फ्लैट खरीद सकते है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

अटल नगर योजना के तहत मात्र इतने लाख में खरीदें घर

एलडीए ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “लखनऊ विकास प्राधिकरण एक बार फिर अपनी अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम ‘अटल नगर योजना’ में कुल 630 फ्लैटों के लिए पंजीकरण खोलने जा रहा है।

इसके अंतर्गत 1 बीएचके के 539 एवं 02 बीएचके के 91 फ्लैटों के लिए 18 अप्रैल, 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण खोला जाएगा, जोकि 1 माह तक चलेगा। पंजीकरण सिर्फ और सिर्फ एलडीए की वेबसाइट के माध्यम से ही कराया जा सकेगा। भवनों का आवंटन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा”।

इतने लाख में खरीदें अपने सपनों का घर

दी जानकारी के अनुसार देवपुर पारा स्थित अटल नगर आवासीय योजना में 12 से लेकर 19 मंजिल के 15 टावरों में कुल 2,496 फ्लैट्स हैं। 30 वर्गमीटर से लेकर 54.95 वर्गमीटर क्षेत्रफल के इन फ्लैटों की कीमत लगभग 9.82 लाख रूपये से शुरू होती है।

पूर्व में लॉटरी के माध्यम से फ्लैटों का आवंटन किया गया था। जिसमें शेष 630 फ्लैटों के लिए 18 अप्रैल से 17 मई, 2026 तक पुनः पंजीकरण खोला जा रहा है। यह रजिस्ट्रेशन एलडीए की अधिकारिक वेबसाइट पर से ही किया जाएगा।

फ्लैट के अंदर मिलेंगी ये खास सुविधाएं

दी जानकारी के अनुसार इस अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम में स्वच्छ जल एवं विद्युत आपूर्ति, लिफ्ट, पावर बैकअप, सुरक्षा व्यवस्था, ग्रीन एवं किड्स प्ले एरिया व पार्किंग आदि की सुविधा दी गयी है।

1 बीएचके के फ्लैट के लिए 55,658 रूपये और 2 बीएचके के फ्लैट के लिए 1,00852 रूपये पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है, जोकि आवंटन न होने की दिशा में आवेदक को वापस कर दिया जाएगा।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heatwave Alert 19 April 2026

अप्रैल 18, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 18, 2026

कल का मौसम 19 April 2026

अप्रैल 18, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 18, 2026

Kangana Ranaut

अप्रैल 18, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 18, 2026