Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आधुनिक सुविधाओं से युक्त घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए गोमती नगर एक्सटेंशन और शहीद पथ के आसपास का इलाका एक प्रमुख विकल्प के रूप में सामने आया है। वहीं एलडीए की तरफ से प्रीमियम आवासीय परियोजनाएं विकसित की जा रही हैं, जिनमें आधुनिक डिजाइन, बेहतर कनेक्टिविटी और लाइफस्टाइल सुविधाओं पर जोर दिया जा रहा है। इन्हीं परियोजना में पार्क व्यू अपार्टमेंट्स और ऐशबाग़ स्क्वायर शामिल है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
राजधानी के इस प्राइम लोकेशन पर मिलेगा सपनों का घर
एलडीए ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देत हुए लिखा कि “बेहतर नज़ारा। बेहतर पता। आने वाले कल के लिए एक घर। प्राइम लोकेशन पर मॉडर्न लाइफस्टाइल के लिए बने ‘पार्क व्यू अपार्टमेंट्स’ और ‘ऐशबाग़ स्क्वायर’ को जानें।
A better view.
A better address.
A home for what’s next.Discover Park View Apartments & Aishbagh Square, crafted for modern living in prime locations.
Registrations will close on 7th October 2026.
Register now at https://t.co/Wltpklc1oD#AishbaghSquare #ParkViewApartments… pic.twitter.com/1V2S3ldkwS
— Lucknow Development Authority (@LkoDevAuthority) September 18, 2026
रजिस्ट्रेशन 7 अक्टूबर 2026 को बंद हो जाएंगे। अभी https://registration.ldalucknow.in पर रजिस्टर करें”। इन्हीं परियोजनाओं में शालीमार वनवर्ल्ड टाउनशिप स्थित शालीमार पिनेकल भी शामिल है।
घर के साथ मिलेंगी ये लग्जरी सुविधाएं
परियोजना की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, यहां कई आधुनिक सुविधाएं प्रस्तावित हैं –
- स्विमिंग पूल – इनडोर पूल के साथ आउटडोर पूल और बच्चों के लिए अलग पूल।
- फिटनेस और वेलनेस – जिम, स्टीम और सॉना जैसी सुविधाएं।
- बच्चों के लिए जगह – नर्सरी, प्ले एरिया और मनोरंजन के लिए निर्धारित स्थान।
- सोशल और मनोरंजन सुविधाएं – बैंक्वेट हॉल, कैफे, इवेंट लॉन और गेमिंग जोन।
- खुले स्थान – लैंडस्केप गार्डन, बैठने की जगह और आराम करने के लिए निर्धारित क्षेत्र।







