---Advertisement---

Ranchi News: रांची के जिला स्कूल में लगी भीषण आग, तीन क्लास जलकर खाक, शिक्षकों ने बचाई बच्चों की जान

Ranchi News:: रांची में अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ सहदेव जिला विद्यालय में आज सुबह अचानक आग लग गई। जिस वक्त आग भड़की उस समय बच्चे पढ़ाई कर रहे थे।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 3, 2023 4:16 अपराह्न | Updated: अगस्त 3, 2023 5:35 अपराह्न

Ranchi School Fire
Follow Us
---Advertisement---

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में आज एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां के जिला स्कूल में आज (3 अगस्त) सुबह अचानक आग भड़क गई। जिसके बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। जिस वक्त ये आग भड़की, उस समय छात्र कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे थे।

जैसे ही छात्रों ने आग और धूंआ देखो तो वे घबरा गए। जिसके बाद शिक्षकों ने अपनी जान पर खेलकर छात्रों की जान बचाई। इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

जानकारी के मुताबिक, ये आग अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ सहदेव जिला विद्यालय में लगी थी। आग लगते ही वहां हड़कंप मच गया था। आगजनी की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोई जानी नुकसान नहीं, सभी छात्र सुरक्षित

जिला शिक्षा अधीक्षक मिथलेश केरकेट्टा ने बताया कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। सभी छात्र सुरक्षित हैं। समय रहते शिक्षकों ने मोर्चा संभाल लिया था, नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। इस हादसे में तीन क्लासरूम आग की भेंट चढ़ गए हैं। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mohan Bhagwat

अगस्त 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026