---Advertisement---

Tirupati Fire: तिरुपति मंदिर के पास की दुकान में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची

Tirupati Fire: देश-दुनिया में प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर में आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहां के गोविंदराजा स्वामी मंदिर के साथ वाली इमारत में भीषण आग लग गई।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 16, 2023 4:44 अपराह्न

Tirupati Fire
Follow Us
---Advertisement---

Tirupati Fire: देश-दुनिया में प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर में आज (16 जून, शुक्रवार) एक बड़ा हादसा हो गया। यहां के गोविंदराजा स्वामी मंदिर के साथ वाली इमारत में भीषण आग लग गई। आग लगते ही वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आग की लपटें और धुएं को देख लोग घबरा गए और इसकी सूचना तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

ये भी पढ़ें: AAP का कांग्रेस को बड़ा ऑफर, कहा-‘दिल्ली-पंजाब से रहो दूर, हम भी राजस्थान और MP में करेंगे सहयोग’

फोटो फ्रेम की दुकान में लगी थी आग

जानकारी के मुताबिक, ये आग एक दुकान में भड़की थी, लेकिन आग की तेज लपटों ने पूरी इमारत को अपने कब्जे में ले लिया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ये आग फोटो फ्रेम की मशहूर दुकान लावण्या फ्रेम्स में लगी थी। आग लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई थी और लोग चिल्लाने लगे। लेकिन, फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया था। जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस दौरान वहां कई घटों तक जाम लगा रहा।

घटना के कारणों की जांच शुरू

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। आग इमार की एक दुकान में लगी थी, जिसमें फोटो फ्रेम का काम होता था। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। हादसा किस वजह से हुए, इसके कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, हादसे में हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Ration Card के खोने पर न लें टेंशन, बस इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर बनवाएं डुप्लीकेट कार्ड

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health

मार्च 30, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026